"PM on WTO: Agreements on food security and trade facilitation must go together"
"PM on Afghanistan: US should not repeat the mistake committed in Iraq. Withdrawal from Afghanistan should be gradual"
"Terrorism is exported to India. Not home grown"
"प्रधानमंत्री ने विश्‍व व्‍यापार संगठन पर कहा कि खाद्य सुरक्षा और व्‍यापार सुविधा समझौता एक साथ होने चाहिए"
"प्रधानमंत्री ने अमरीका से इराक में की गई गलती अफगानिस्‍तान में न दोहराने के लिये कहा"
"प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद विदेशों से संचालित है और इसकी देश में शुरूआत नहीं हुई"

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्‍यूयॉर्क स्थित विदेशी मामलों की परिषद में अपने सम्‍बोधन में यह स्‍पष्‍ट किया कि भारत व्‍यापार सुविधा समझौते के विरुद्ध नहीं है लेकिन इसमें भारत के बड़ी संख्‍या में गरीब लोगों के कल्‍याण का ध्‍यान भी रखा जाना चाहिए। इसलिए व्‍यापार सुविधा समझौता और खाद्य सुरक्षा एक साथ होने चाहिए।

SHV_0115 _ 684

SHV_0158  _ 684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुटनिरपेक्ष और भारत की विदेश नीति पर पूछे गये एक प्रश्‍न के उत्‍तर में कहा कि 21वीं सदी में सभी देश एक दूसरे पर निर्भर हैं और सभी देशों की एक दूसरे की भलाई में भागीदारी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्‍मन है और इसलिए सम्‍पूर्ण विश्‍व को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत में आतंकवाद दूसरे देशों से संचालित है और इसकी शुरूआत देश में नहीं हुई है। जहां तक भारत का प्रश्‍न है भगवान बुद्ध और महात्‍मा गांधी भारत के प्रतीक हैं।

SHV_0172  _ 684

SHV_0192  _ 684

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अमरीका को इराक में की गई गलती को अफगानिस्‍तान में नहीं दोहराना चाहिए और अफगानिस्‍तान से धीरे-धीरे सुरक्षा बलों की वापसी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच साझेदारी लोकतंत्र और उदारता की साझा विचारधारा पर आधारित है। भारत और चीन सीमा विवाद को सुलझाने की क्षमता रखते हैं और इस सम्‍बंध में मध्‍यस्‍थता की कोई आवश्‍यकता नहीं है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि लोगों ने हाल ही में हुये आम चुनाव में सुशासन और विकास के लिये मतदान किया और अब आत्‍मविश्‍वास का एक माहौल है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार लालफीताशाही को कम करने और निवेश को बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है।

SHV_0125  _ 684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक प्रश्‍न के उत्‍तर में कहा कि बिजली एक आवश्‍यकता बन गई है और उनकी सरकार लोगों को लगातार 24 घंटे बिजली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास और पर्यावरण एक दूसरे के विरोधी नहीं है और इस मामले में संतुलन कायम किया जा सकता है। विदेशी मामलों की परिषद में सम्‍बोधन और बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सरकार द्वारा स्‍वच्‍छ ऊर्जा के प्रति किये जा रहे कार्यों का विवरण भी दिया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”