प्रधानमंत्री मोदी ने भारत आगमन पर फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ़्राँस्वा ओलांद का स्वागत किया
गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति का मुख्य अतिथि के रूप में होना मेरे लिए सम्मान और ख़ुशी की बात: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में आगमन पर बड़ी गर्मजोशी से फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ और दिल्ली में राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद से भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘ हम फ्रांसीसी राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हम गणतंत्र दिवस समारोह में उनके द्वारा मुख्य अतिथि बनना स्वीकार किए जाने से खुद को सम्मानित और आनन्दित महसूस कर रहे हैं।

मैं राष्ट्रपति श्री फ्रांस्वा ओलांद से चंडीगढ़ और दिल्ली में भेंट करूंगा। हम अपनी पिछली बातचीत के दौरान विभि‍न्न मसलों पर हुई प्रगति को और आगे बढ़ाएंगे।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रथ यात्रा के पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामन करते हुए संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥"

श्री मोदी ने यह आशा भी व्यक्त की कि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥