माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीनगर में बादामी बाग छावनी का दौरा किया। उन्होंने सेना के जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया। जवानों के पराक्रम और उत्साह की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भरता राष्ट्र की आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है। भारतीय रक्षा सेनाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत सशस्त्र सेना देश में शांति, मेल-मिलाप, सद्भाव और बंधुत्व के वातावरण के लिए आवश्यक है और यही एक ऐसी नींव है, जिस पर भारत विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। श्री मोदी ने कहा कि इसीलिए वह सेना के आधुनिकीकरण को सबसे ऊंची प्राथमिकता के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत को बड़ी आशा से देख रहा है और हम सभी विकसित देशों से समान स्तर पर बात कर सकते हैं। l2014070454992 l2014070454996 l2014070454997
श्री मोदी ने कहा कि सेना की नि:स्वार्थता और त्याग की भावना सभी भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा कि यही भावना हर समय उनकी जीत को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की जनता उनमें आस्था रखती है और विश्वास करती है कि धरती पर कोई भी ताकत उन्हें हरा नहीं सकती। प्रधानमंत्री ने मातृभूमि के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले जवानों की याद में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक निर्माण करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों की चिंता करना सब भारतीयों की सामूहिक जिम्मेदारी है और उनकी सरकार जवानों के हितों में सभी अच्छे निर्णय करेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने बादामी बाग छावनी शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक आगंतुक पुस्तिका में भी लिखा और निकटवर्ती 1,200 वर्ष पुराने शिव मंदिर में भी गए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Exports 3.15 lakh Tonnes Sugar in Oct-Feb of 2025-26 Marketing Year: AISTA

Media Coverage

India Exports 3.15 lakh Tonnes Sugar in Oct-Feb of 2025-26 Marketing Year: AISTA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 मार्च 2026
March 17, 2026

Resilient Bharat Rising: From Safe LPG Deliveries to UPI Dominance and Women's Empowerment Achievements Under PM Modi's Leadership