19 (11)-684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रोमा स्‍ट्रीट पार्कलैंडस, ब्रिसबेन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने इस कार्यक्रम के आयोजक श्री हेमन्‍त नायक का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह(श्री मोदी) गुजरात के मुख्‍यमंत्री भी नहीं बने थे तभी से उनका सपना महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का स्‍थापना रहा था। उन्‍होंने श्री नायक का लोगों में व्‍याप्‍त उस धारणा में बदलाव लाने के प्रति भी आभार व्‍यक्‍त किया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद ही श्री मोदी, महात्‍मा गांधी का स्‍मरण करने लगे है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने यह कभी नही सोचा था कि इस प्रतिमा की स्‍थापना एक दिन वास्‍तविकता में बदल जाएगी अथवा इसका अनावरण करने का सौभाग्‍य उन्‍हें मिलेगा। उन्‍होंने इस क्षण को एक दैवी संदेश से कम नहीं माना है।

19 (9)-684

श्री मोदी ने कहा कि यह कोई साधारण नहीं बल्कि एक ऐतिहासिेक युग की शुरूआत थी, जब 2 अक्‍टूबर, 1869 को महात्मा गांधी का जन्‍म हुआ था। गांधी जी आज भी पूरे विश्‍व के लिए प्रासंगिक हैं। श्री मोदी ने हाल ही में सम्‍पन्‍न हुए जी-20 शिखर सम्‍मेलन में उठाए गए मुद्दों जैसे वैश्‍विक तापमान में बढ़ोतरी और आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन इन समस्‍याओं से निपटने का उत्‍तर देता है।

19 (1)-684

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई सदियों से मानव समुदाय की प्रवृति, प्रकृति का शोषण करने की रही है। महात्‍मा गांधी ने हमें हमेशा यह बताया था कि हमें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर उन्‍हें आधा गिलास पानी की आवश्‍यता होती तो वह कभी पूरा गिलास पानी स्‍वीकार नही करेंगे, और कागज को बचाने के लिए वह इस्‍तेमाल किए गए लिफाफे की दूसरी तरफ लिखेंगे। श्री मोदी ने कहा कि अगर पूरा विश्‍व महात्‍मा गांधी के उदाहरणों का अनुकरण करता है तो पर्यावरण के लिए काफी कुछ किया जा सकता है।

19 (12)-684

प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्‍मा गांधी के लिए अहिंसा एक धर्म की तरह ही था और वह शाब्दिक हिंसा के खिलाफ भी थे। उन्‍होंने कहा कि अगर हम महात्‍मा गांधी के संदेशों को जीवन में आत्‍मसात करें और सभी का सम्‍मान करें तो पूरा विश्‍व अच्‍छा हो सकता है। इस अवसर पर क्‍वींसलैंड के गवर्नर पाल डी जर्सी और ब्रिसबेन के लॉर्ड मेयर काउंसलर ग्राहम किर्क भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”