चौधरी छोटू राम ने किसानों के बारे में कहा था - मेरे लिए किसान, गरीबी का भी प्रतीक है और अंग्रेजी सेना के अत्याचार के खिलाफ झंडा बुलंद करने वाला सैनिक भी है: प्रधानमंत्री मोदी
देश में बहुत लोगों को तो ये तक पता नहीं होगा कि ये जो भाखड़ा बांध है इसकी असली सोच चौधरी साहब की ही थी, उन्होंने ही बिलासपुर के राजा के साथ भाखड़ा बांध पर हस्ताक्षर किए थे: पीएम मोदी
चौधरी छोटूराम जी देश के उन समाज सुधारकों में थे, जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वो किसानों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों की बुलंद और मुखर आवाज थे, वो समाज में भेद पैदा करने वाली हर शक्ति के सामने डटकर खड़े हुए: प्रधानमंत्री
चौधरी साहब ने जिस प्रकार किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए संपूर्णता के साथ सोचा, उसी प्रकार हमारी सरकार भी बीज से बाजार तक की एक सशक्त व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी
आज चौधरी साहब जहां भी होंगे, उन्हें हरियाणा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता देख कर भी प्रसन्नता हो रही होगी: पीएम मोदी
आज हरियाणा में ऐसा कोई गांव नहीं जहां का कोई सदस्य सेना से न जुड़ा हो, सेना से जुड़कर देश सेवा का ये भाव जाग्रत करने का श्रेय भी काफी हद तक दीनबंधु छोटूराम जी को जाता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हरियाणा के रोहतक में सांपला का दौरा किया और दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया। एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने रेल कोच मरम्‍मत कारखाना, सोनीपत की आधारशिला रखे जाने के मद्देनजर एक पट्टिका का अनावरण किया।

इस कारखाने का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यह उत्‍तरी क्षेत्र में रेल डिब्‍बों (कोच) के लिए एक महत्वपूर्ण मरम्‍मत और रखरखाव सुविधा के रूप में उभर कर सामने आएगा। मॉड्यूलर एवं प्रीफैब्रि‍केटेड निर्माण तकनीकों, आधुनिक मशीनरी और पर्यावरण अनुकूल खूबियों का इस्‍तेमाल कर इस कारखाने की स्‍थापना की जा रही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि चौधरी छोटू राम जी उन सामाजिक सुधारकों में से एक थे जिन्‍होंने भारत में इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सर छोटू राम को पीडि़तों और वंचितों के उद्धार के लिए निरंतर कार्य करने वाली शख्‍सि‍यत के रूप में वर्णित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल कोच मरम्‍मत कारखाना सोनीपत और समूचे हरियाणा राज्‍य के विकास में अहम योगदान देगा। उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल इस क्षेत्र के छोटे उद्यमी लाभान्वित होंगे, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार अवसर भी सृजित होंगे।

प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम के विजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस संदर्भ में उन्‍होंने भाखड़ा बांध के बारे में भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किसानों को उचित मूल्‍य दिलाने के लिए सर छोटू राम द्वारा की गई अनगिनत पहलों का उल्‍लेख किया और इसके साथ ही केन्‍द्र सरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए विभिन्‍न कदमों के बारे में भी बताया।

आयुष्‍मान भारत योजना की दिशा में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का प्रथम लाभार्थी इसी राज्‍य का है। उन्‍होंने संतोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि महज दो हफ्तों में ही 50,000 से भी ज्‍यादा लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत हुई शानदार कामयाबी का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने यह बात रेखांकित की कि हरियाणा के गांवों में जन्‍म लेने वाली बालिकाएं विश्‍व स्‍तर पर अपने देश को गौरवान्वित कर रही हैं और इसके साथ ही हरियाणा के युवा भारत को खेलकूद के क्षेत्र में एक वैश्विक ताकत बनाने में मदद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे ये संकेत मिलते हैं कि हम सर छोटू राम के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ी तेजी से प्रगति कर रहे हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26

Media Coverage

India records highest-ever startup surge with 55,200 recognised in FY26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अप्रैल 2026
April 18, 2026

From Tap Water to 40,000 Manuscripts: Modi’s Vision Delivers Jobs, Clean Energy & Civilisational Pride