प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अंडर-17 फुटबॉल ट्रॉफी का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्‍याण मार्ग, नई दिल्‍ली में आयोजित एक विशेष समारोह में ब्रिक्‍स यू-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रोल ऑन ट्राफी का अनावरण किया। यह टूर्नामेंट 5 से 15 अक्‍तूबर 2016 तक आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार की की पहल पर खेल के क्षेत्र में युवाओं में इन्‍टर एक्‍शन के लिए ब्रिक्‍स रार्ष्‍टों के बीच नये अफसरों का निर्माण करना है। ये टूर्नामेंट इन देशों के युवाओं के बीच पारस्‍परिक सूझ-बूझ और मैत्री को बढ़ावा देना है। अन्‍य खेलों में भी ऐसे ही आदान-प्रदान की संभावना बनी हुई है।

‘युवा मामले एवं खेल मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने अपने शुरूआती उद्बोधन में कहा कि यह ट्राफी युवाओं की मुक्‍त एवं उद्यमशील भावना और अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयासों में ब्रिक्‍स राष्‍ट्रों के बीच एकता एवं शक्ति व वचनबद्धता की परिचायक है। यह टूर्नामेंट ‘सभी के लिए खेल’ के प्रति वचनबद्धता का प्रतीक है। श्री गोयल ने देश के प्रत्‍येक भाग में फुटबॉल के खेल को ले जाने के उद्देश्‍य से प्रधानमंत्री से बात की। इस समारोह में ब्राजील, रूस और चीन के राजदूत व अन्‍य वरिष्‍ठ गणमान्‍य लोगों ने भाग लिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How Narendra Modi’s government dismantled red terrorism while the challenge of urban Maoism continues to loom

Media Coverage

How Narendra Modi’s government dismantled red terrorism while the challenge of urban Maoism continues to loom
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई भीषण अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की प्रमुखता से सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में लिखा,

"पश्चिम बंगाल में बीरभूम अग्निकांड में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन इस दुर्घटना से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहा है: प्रधानमंत्री @narendramodi"