प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ओडिशा में 3 मई, 2019 को आये चक्रवाती तूफान फानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश का हवाई दौरा किया। प्रधानमंत्री ने पिपिली, पुरी, कोणार्क, निमपाड़ा और भुबनेश्‍वर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राज्‍यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, मुख्‍यमंत्री श्री नवीन पटनायक और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान भी मौजूद थे।

प्रदेश के हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान फानी से हुए नुकसान और राहत एवं पूनर्वास के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए केन्‍द्र और राज्‍य के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने ओडिशा को सभी संभव मदद देने का आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने 1000 करोड़ रूपये की तत्‍काल मदद की घोषणा की। यह राशि 29 अप्रैल, 2019 को राज्‍य सरकार को जारी 341 करोड़ रुपये के अतिरिक्‍त है। उन्‍होंने अंतर-मंत्रालीय केन्‍द्रीय टीम के आंकलन के बाद और मदद करने का वायदा किया।

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार न सिर्फ तत्‍काल राहत उपलब्‍ध कराने बल्कि राज्‍य का पु‍नर्निर्माण सुनिश्‍चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने तूफान से मरने वालों की संख्‍या न्‍यूनतम होने में सेटेलाइट इमेजरी और उन्‍नत मौसम पूर्वानुमान तकनीक जैसी प्रोद्योगिकी की भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने तूफान आने से पहले 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने के लिए राज्‍य सरकार की कोशिशों और सटीक पूर्वानुमान के लिए मौसम विभाग की खासतौर पर सराहना की। उन्‍होंने तटीय क्षेत्रों में रहने वालों लोगों और मछुआरों के सहयोग की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल पर संतोष जताया, जिससे जनहानि को न्‍यूनतम करने में मदद मिली। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अच्‍छी तरह जानते हैं कि ऐसे तूफान कितनी बर्बादी और तबाही लाते हैं क्‍योंकि वह भी एक तटीय राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास, मछुआरों और कृषि को हुए नुकसान एवं राज्य के लिए आवश्यक राहत का आकलन करने के लिए शीघ्र ही एक केंद्रीय दल ओडिशा आएगा। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके ऊर्जा, दूरसंचार और रेलवे सेवाएं बहाल करें। उन्‍होंने सड़क और भू-तल मंत्रालय को भी सड़कों की तत्‍काल मरम्‍मत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने और इस दिशा में राज्‍य को हर संभव मदद उपलब्‍ध कराने को कहा। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों के दावों का आंकलन करने के लिए बीमा कंपनियां तुरन्‍त अपनी टीम भेजे और जल्‍द से जल्‍द किसानों को राहत पहुंचाये।

प्रधानमंत्री ने तूफान में मारे गये लोगों के नजदीकी रिश्‍तेदार को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने ओडिशा के लोगों को आश्‍वस्‍त किया कि दु:ख की इस घड़ी में केन्‍द्र सरकार उनके साथ खड़ी है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
HMSI to accelerate 'Make in India for the world' strategy: Otani

Media Coverage

HMSI to accelerate 'Make in India for the world' strategy: Otani
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आषाढ़ी एकादशी के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है।

श्री मोदी ने प्रार्थना की कि भगवान विट्ठल का आशीर्वाद सभी के लिए सुख, सद्भाव और समृद्धि लाए और सभी का एक बेहतर समाज की ओर मार्गदर्शन करे। प्रधानमंत्री ने यह भी कामना की कि वे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए अथक सेवा और कार्य करने के हमारे संकल्प को मजबूत करें।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

“आषाढ़ी एकादशी के पवित्र अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है। भगवान विट्ठल के आशीर्वाद हमें आनंद, सद्भाव और समृद्धि प्राप्त हो और हम एक बेहतर समाज की ओर अग्रसर हों। वे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए अथक सेवा करने और कार्य करने के हमारे संकल्प को मजबूत करें।”

"आषाढी एकादशीच्या पवित्र पर्वानिमित्त हार्दिक शुभेच्छा. हा मंगलमय दिवस भक्ती, करुणा आणि सामाजिक सलोख्याचा चिरंतन संदेश देणारा आहे. भगवान विठ्ठलाचे आशीर्वाद आपल्या सर्वांच्या आयुष्यात आनंद, सलोखा आणि समृद्धी घेऊन येवो, हीच कामना. समाजातील प्रत्येक व्यक्तीच्या कल्याणासाठी आणि सन्मानासाठी अविरत कार्य करण्याचा आपला संकल्प अधिक दृढ होवो, हीच विठ्ठल चरणी प्रार्थना."