ऐसी मानसिकता से बचें जो बदलाव का विरोध करते हैं और भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में न्यू इंडिया की ऊर्जा प्रदान करें: पीएम मोदी 
व्यव्स्था में आवश्यक परिवर्तन लाने के लिए बड़े एवं कठिन निर्णय लेनें पड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
व्यव्स्था में बदलाव लाने के लिए गतिशील परिवर्तन की आवश्यकता: आईएएस अधिकारीयों से प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों को व्यवस्था परिवर्तन में बाधक की मानसिकता से उबरने की सलाह दी और कहा कि वे भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को ‘नये भारत’ की ऊर्जा से भर दें।

सहायक सचिवों के उद्धाटन सत्र में 2015 बैच के आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए अपनी बात शुरू की कि भारत अब तक उतना विकास नहीं कर सका है, जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो देश भारत के बाद आजाद हुए और भारत की तुलना में संसाधनों की अधिक कमी से जूझते रहे, वे आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू चुके हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए साहस की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि खंडित प्रशासनिक व्यवस्था के रहते अधिकारियों की सामूहिक क्षमता का इस्तेमाल बेहतर प्रदर्शन के लिए नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए गतिशील परिवर्तन की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सहायक सचिवों के तीन महीने के इस कार्यक्रम का यह तीसरा साल है और इसका काफी अच्छा असर दिखेगा। उन्होंने युवा अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अगले तीन महीने के दौरान केन्द्र सरकार के वरिष्ठतम अधिकारियों से बिना संकोच के मिलते-जुलते रहें ताकि उनकी ऊर्जा तथा नवीन विचारों और सचिव स्तर के अधिकारियों के प्रशासनिक अनुभव के संयोजन का लाभ व्यवस्था को मिल सके।

प्रधानमंत्री ने युवा अधिकारियों से कहा कि वे यूपीएससी के नतीजे आने तक के अपने जीवन और इस दौरान सामने आई चुनौतियों को याद करें और अब मिलने वाले नए अवसर का इस्तेमाल व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव और आम लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए करें।

इस अवसर पर कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt sets up six sector groups to fast-track ‘Make in India 2.0’ push

Media Coverage

Govt sets up six sector groups to fast-track ‘Make in India 2.0’ push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।