पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे
पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे, बांग्लादेश भवन का उद्घाटन करेंगे जो भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है
झारखंड: प्रधानमंत्री भारत सरकार और झारखंड सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी रांची में झारखंड के आकांक्षी जिलों के जिला कलेक्टरों के साथ बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 25 मई को पश्चिम बंगाल और झारखंड की यात्रा पर जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 25 मई को पश्चिम बंगाल और झारखंड की यात्रा पर जाएंगे।

वे शान्ति निकेतन में विश्‍व भारती विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। वे शान्ति निकेतन में भारत और बांग्‍लादेश के सांस्‍कृतिक संबंधों के प्रतीक – बांग्‍लादेश भवन का उद्घाटन करेंगे। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री सुश्री शेख हसीना इन दोनों अवसरों पर उपस्थित रहेंगी।

प्रधानमंत्री झारखंड के सिंदरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार व झारखंड सरकार की विभिन्‍न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें शामिल हैं :

  • हिन्‍दुस्‍तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड की सिंदरी उर्वरक परियोजना का पुनरुद्धार
  • गेल की रांची नगर गैस वितरण परियोजना
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स), देवघर
  • देवघर हवाई अड्डे का विकास
  • पतरातू सुपर थर्मल पावर परियोजना (3x800 मेगावाट)

वे जन औषधि‍ केन्‍द्रों के सहमति पत्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।

बाद में, प्रधानमंत्री रांची में झारखंड के आकांक्षी जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 सितंबर 2026
September 07, 2026

Vasudhaiva Kutumbakam in Action: Tech Hub, Border Villages, Global Leadership by PM Modi