प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को वाराणसी जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में रिक्शा संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 602 परिवारों को पैकेज वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 501 पैडल रिक्शा एवं 101 ई-रिक्शा वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिक्शावालों, ठेलेवालों और सड़क विक्रेताओं को 1000 सौर लालटेन वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में डीएलडब्ल्यू मैदान में एकीकृत उर्जा विकास योजना का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के रामनगर डाकघर में यात्री आरक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को वाराणसी जाएंगे।

वाराणसी पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में रिक्शा संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेंगे एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 602 परिवारों को पैकेज वितरित करेंगे। वे वाराणसी में 501 पैडल रिक्शा एवं 101 ई-रिक्शा वितरित करेंगे। वे रिक्शावालों, ठेलेवालों और सड़क विक्रेताओं को 1000 सौर उर्जा से जलने वाले लालटेन वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी डीएलडब्ल्यू मैदान में होने वाली जनसभा के दौरान एकीकृत उर्जा विकास योजना का शुभारंभ करेंगे। वे विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वे रिमोट के द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ट्रॉमा सेंटर एवं रामनगर डाकघर में यात्री आरक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi dons traditional Bengali panjabi and dhuti as BJP marks historic West Bengal win

Media Coverage

PM Modi dons traditional Bengali panjabi and dhuti as BJP marks historic West Bengal win
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सत्य और दृढ़ता के महत्व को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अथक परिश्रम और सत्य के मार्ग पर चलकर हासिल की गई सफलता स्थायी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलता न केवल आत्मविश्वास पैदा करती है बल्कि मन में संतुष्टि की गहरी भावना भी लाती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“न तथा बलवीर्याभ्यां जयन्ति विजिगीषवः।

यथा सत्यानृशंस्याभ्यां धर्मेणैवोद्यमेन च॥”

इसका अर्थ है कि जो लोग विजय की आकांक्षा रखते हैं वे केवल बल और पराक्रम से नहीं, बल्कि सत्य, दया, कर्तव्य और निरंतर प्रयत्न से सफल होते हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“अथक परिश्रम और सत्य के मार्ग पर चलकर प्राप्त की गई सफलता स्थायी होती है। इससे जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं मन को अद्भुत संतोष भी मिलता है।

न तथा बलवीर्याभ्यां जयन्ति विजिगीषवः।

यथा सत्यानृशंस्याभ्यां धर्मेणैवोद्यमेन च।।”