प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज थाईलैंड में बैंकॉक क दौरा कर रहे हैं। वह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आरसीईपी वार्ता सहित विभिन्न आसियान संबंधित शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए बैठक भी करेंगे।

प्रस्थान से पूर्व, प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि आसियान से संबंधित शिखर सम्मेलन भारत की विदेश नीति के प्रमुख अवयव हैं और विशेष रूप से भारत की एक्ट-ईस्ट नीति इसमें शामिल है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का अवसर देता है।

आज शाम भारतीय समयानुसार 6 बजे प्रधानमंत्री, बैंकॉक में भारतीय समुदाय के ‘स्वास्दी पीएम मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। थाईलैंड में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उनके साथ वार्तालाप के लिए आशान्वित हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
ISRO Successfully Tests CE20 Cryogenic Engine At Uprated 220 KN Thrust For C32 Stage Of Upcoming LVM3 Mission

Media Coverage

ISRO Successfully Tests CE20 Cryogenic Engine At Uprated 220 KN Thrust For C32 Stage Of Upcoming LVM3 Mission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
September 11, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे का 'जय जगत' का प्रेरक आह्वान हर सीमा से परे था और उसने मानवता को सबसे ऊपर रखा गया।

श्री मोदी ने कहा कि अपनी विभिन्न कोशिशों के ज़रिए आचार्य विनोबा भावे ने सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समानता, सम्मान और सेवा में उनके अटूट विश्वास ने सबसे अधिक वंचित लोगों को ताकत दी।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

उनका 'जय जगत' का प्रेरक आह्वान हर सीमा से परे था और उसने मानवता को सबसे ऊपर रखा।

अपनी विभिन्न कोशिशों के ज़रिए उन्होंने सभी के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम किया।

समानता, सम्मान और सेवा में उनके अटूट विश्वास ने सबसे अधिक वंचित लोगों को ताकत दी।”