प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 जनवरी को सिक्किम और असम का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी गंगटोक, सिक्किम में आर्किड प्रदर्शनी एवं मौसमी पुष्प प्रदर्शनी का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री गंगटोक में सतत विकास, जैविक खेती और पारिस्थितिकी पर्यटन पर राज्य कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को गंगटोक में जैव किसानों के साथ बातचीत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खानपाड़ा में युवा रैली और कोकराझार में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईआईटी गुवाहाटी की नई इमारत का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की सिक्किम और असम यात्रा के लिए रवाना होंगे। दोपहर (18 जनवरी 2016) में गंगटोक पहुंचने के बाद वह एक आर्किड प्रदर्शनी और मौसमी फूलों की प्रदर्शनी देखने जाएंगे।

प्रधानमंत्री गंगटोक में सत‍त् विकास, जैविक खेती और ईको टूरिज्‍म पर राज्‍यों के कृषि‍ मंत्रियों के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। उनका सम्‍मेलन में दो घंटे से अधिक उपस्थित रहने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री गंगटोक में कल सुबह (19 जनवरी 2016) जैविक उत्‍पादों की एक प्रदर्शनी देखने जाएंगे और जैविक खेती करने वाले किसानों से बात करेंगे।

इसके बाद श्री नरेन्‍द्र मोदी असम के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री आईआईआईटी गुवाहाटी के लिए नए भवन की आधारशिला रखेंगे और उत्‍तर पूर्व के आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों के छात्रों को संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The first day of school, the start of a shared responsibility

Media Coverage

The first day of school, the start of a shared responsibility
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज परम पूज्‍य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान से देश की हर पीढ़ी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित होती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“पिबन्ति नद्यः स्वयमेव नाम्भः
स्वयं न खादन्ति फलानि वृक्षाः।

नादन्ति सस्यं खलु वारिवाहाः
परोपकाराय सतां विभूतयः॥”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“मानवता के अनन्य उपासक परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन! शिक्षा, समाज कल्याण और अध्यात्म के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान देश की हर पीढ़ी को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

पिबन्ति नद्यः स्वयमेव नाम्भः

स्वयं न खादन्ति फलानि वृक्षाः।

नादन्ति सस्यं खलु वारिवाहाः

परोपकाराय सतां विभूतयः॥”