प्रधानमंत्री मोदी झुनझुनू जाएंगे, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ योजना का विस्तार करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पोषण मिशन का उद्घाटन करेंगे। इस मिशन का लक्ष्य है - कुपोषण, जन्म के समय कम वजन, बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया, बच्चों के विकास में बाधा जैसे मामलों को कम करना।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 08 मार्च-अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्‍थान में झुंझुनू का दौरा करेंगे।

बालिका को बचाने और शिक्षित करने की सरकार की पहल को प्रोत्‍साहित करने के लिए प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अखिल भारतीय विस्‍तार का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का विस्‍तार कर वर्तमान में देश के 161 जिलों से बढ़ाकर 640 जिलों तक फैलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम की लाभार्थी माताओं और बालिकाओं से बातचीत करेंगे। वे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंर्तगत सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को प्रमाण - पत्र भी वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा झुंझुनू से एक अन्‍य असाधारण पहल - राष्‍ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) का भी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर शुभारंभ किया जाएगा। वे एनएनएम - आईसीडीएस सामान्‍य आवेदन सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ करेंगे। इस मिशन

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India is rewriting rules of AI governance, giving it open sky while keeping command in human hands

Media Coverage

India is rewriting rules of AI governance, giving it open sky while keeping command in human hands
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा किया, नवाचार में प्रतिभा और कड़े परिश्रम के तालमेल पर प्रकाश डाला
February 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संस्कृत में सुभाषितम साझा किया है जिसमें इस बात पर बल दिया गया है कि नवाचार में सफलता प्रतिभा और निरंतर प्रयास दोनों के परिणामस्वरूप मिलती है।

प्रधानमंत्री ने इस कालातीत ज्ञान का भी उल्लेख किया है कि समुचित परिणाम प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्ति अपनी क्षमता के साथ कार्य भी करे। प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया संदेश इस प्रकार है:

यथाकेन न हस्तेन घाट सम्प्रपद्यते।

तथोग्यमपरित्यक्तं न फलं कर्मण: स्मृतम्।।

"जिस प्रकार एक हाथ से ताली नहीं बज सकती, उसी प्रकार नवाचार में सफलता बिना प्रयास के संभव नहीं है। प्रतिभा तभी फल देती है जब कड़े परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास भी किया जाए।"

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

यथाकेन न हस्तेन घाट सम्प्रपद्यते।

तथोद्यमपरित्यक्तं न फलं कर्मणः स्मृतम्॥