प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दिल्ली के मुनिरका में केन्द्रीय सूचना आयोग-सीआईसी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस नए भवन से आयोग अपना कामकाज एक स्थान से संचालित कर सकेगा। इससे पहले आयोग का कामकाज किराए के दो भवनो से संचालित होता रहा है। सीआईसी का नया भवन हरित प्रौद्योगिकी से राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम द्वारा बनाया गया है । पांच मंजिला इस भवन में केन्द्रीय सूचना आयोग के सभी सुनवाई कक्ष अत्याधुनिक आईटी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली से लैस हैं। सीआईसी सूचना अधिनियम 2005 द्वारा स्थापित शीर्ष अपीलीय निकाय है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को अपनी पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। उन्होंने इसके महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:
"यह अत्यंत गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर को आपातकालीन लैंडिंग सुविधा मिली है। स्ट्रेटेजिक दृष्टि से और प्राकृतिक आपदाओं के समय, यह सुविधा बहुत महत्व रखती है।"
It is a matter of immense pride that the Northeast gets an Emergency Landing Facility. From a strategic point of view and during times of natural disasters, this facility is of great importance. pic.twitter.com/eGaJIcptrf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026
"উত্তৰ-পূৰ্বাঞ্চলে ইমাৰ্জেঞ্চি লেণ্ডিং ফেচিলিটি লাভ কৰাটো অপৰিসীম গৌৰৱৰ বিষয়। কৌশলগত দৃষ্টিকোণৰ পৰা আৰু প্ৰাকৃতিক দুৰ্যোগৰ সময়ত এই সুবিধাৰ গুৰুত্ব অতিশয় বেছি।"
উত্তৰ-পূৰ্বাঞ্চলে ইমাৰ্জেঞ্চি লেণ্ডিং ফেচিলিটি লাভ কৰাটো অপৰিসীম গৌৰৱৰ বিষয়। কৌশলগত দৃষ্টিকোণৰ পৰা আৰু প্ৰাকৃতিক দুৰ্যোগৰ সময়ত এই সুবিধাৰ গুৰুত্ব অতিশয় বেছি। pic.twitter.com/N6KcRSP9a8
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026


