प्रधानमंत्री असम में भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे, पूर्वोत्तर में सड़क संपर्क बेहतर होगा 
ढोला-सादिया पुल से दूरदराज एवं पिछड़े इलाकों में सड़क परिवहन की सुविधा बेहतर होगी 
ढोला-सादिया पुल से असम और अरुणाचल प्रदेश सहित पूर्वोत्तर का आर्थिक विकास होगा 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल असम के दौरे पर जाएंगे। 

प्रधानमंत्री तिनसुखिया जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने धोला-सदिया पुल का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री दो महत्‍वपूर्ण विकास परियोजनाओं – एम्‍स गुवाहाटी और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान की भी आधारशिला रखेंगे। शाम को प्रधानमंत्री खानापाडा में एक सार्वजनिक सभा को भी सम्‍बोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए असम में अपनी कार्यक्रम की जानकारी दी है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि वे असम के लोगों के साथ वार्ता करने की अत्‍सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया ‘‘मैं विभिन्‍न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कल असम में रहूंगा।

मैं एम्‍स और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान की दो महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखूंगा। दोनों ही परियोजनाओं से असम और पूर्वोत्‍तर का तेजी से विकास होगा।

ढोला-सदिया पुल का कल उद्घाटन होगा। यह हमारे देश में सबसे महत्‍वपूर्ण संरचना परियोजनाओं में से एक है।

शाम को मैं खानापाडा में एक जनसभा को सम्‍बोधित करूंगा। आप अपने मोबाइल में https://nm4.in/dnldapp’’ से इसे देख सकते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
DAP 2026: India's new defence procurement policy aims for indigenous tech sovereignty

Media Coverage

DAP 2026: India's new defence procurement policy aims for indigenous tech sovereignty
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बारबाडोस में लगातार तीसरी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को बधाई दी
February 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है। मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।

भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है।

मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है और मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और अधिक मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।“

@miaamormottley