कार्यक्रम में हमारे साथ उपस्थित देश के कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल श्री जीसी मुर्मू जी, डिप्टी CAG सुश्री परवीन मेहता जी, इस महत्वपूर्ण संस्था के माध्यम से देश की सेवा के लिए समर्पित सभी सदस्यगण, देवियों और सज्जनों! आप सभी को ऑडिट डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

एक संस्था के रूप में CAG, न केवल देश के खातों का हिसाब-किताब चेक करता है, बल्कि productivity में, efficiency में ‘वैल्यू एडिशन’ भी करता है। इसीलिए, ऑडिट डे और इससे जुड़े कार्यक्रम, इस अवसर पर हमारे चिंतन-मंथन हमारे improvement और improvisation का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं आप सभी को आपकी निष्ठा के लिए, CAG की प्रासंगिकता और गरिमा को लगातार नई दिशा देने के लिए बधाई देता हूँ।

साथियों,

बहुत कम Institution ऐसे होते हैं जो समय बीतते-बीतते अधिक मजबूत होते हैं अधिक mature होते हैं और अधिक उपयोगी होते हैं। ज्‍यादातर Institution जन्‍म लेते हैं, तीन दशक, चार दशक, पांच दशक आते-आते स्थितियां इतनी बदल जाती हैं कि वो कभी-कभी अपना relevance ही खो देते हैं। लेकिन CAG के संबंध में हम कह सकते हैं कि इतने सालों के बाद ये Institute अपने-आप में एक बहुत बड़ी विरासत है, बहुत बड़ी अमानत है। और हर पीढ़ी को उसे संभालना, उसे संवारना, उसको सजाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए और अधिक उपयुक्‍त बना करके उसको संक्रमित करना, ट्रांसपोर्ट करना, मैं समझता हूं कि एक बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी भी है।

साथियो,

पिछली बार जब मैं यहां आया था, आप लोगों से मुलाक़ात हुई थी, तब हम महात्मा गांधी जी की 150वीं जन्म-जयंती मना रहे थे। उस कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। और आज, जब ऑडिट-डे का ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो रहा है, तब देश अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज हमें देश की अखंडता के नायक सरदार पटेल जी की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला है। गांधी जी हों, सरदार पटेल हों, या फिर बाबा साहेब आंबेडकर, राष्ट्र निर्माण में इन सभी का योगदान, CAG के लिए, हम सभी के लिए, कोटि-कोटि देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। देश के लिए कैसे बड़े लक्ष्य तय किए जाते हैं, कैसे उन्हें हासिल किया जाता है, कैसे व्यवस्था में परिवर्तन लाया जाता है, इन महान व्यक्तित्वों की जीवन गाथा हमें बहुत कुछ सिखाती है।

साथियों,

एक समय था, जब देश में ऑडिट को एक आशंका, एक भय के साथ देखा जाता था। ‘CAG बनाम सरकार’, ये हमारी व्यवस्था की सामान्य सोच बन गई थी। और कभी-कभी तो ये भी हो जाता था कि बाबू लोग ऐसे हैं, ऐसा ही देते हैं। बाबुओं को लगता था CAG वाले ऐसे ही हैं कि हर चीज में उनको नुक्‍स ही नजर आता है। हरेक की अपनी-अपनी बात थी। लेकिन, आज इस मानसिकता को बदला गया है। आज ऑडिट को वैल्यू एडिशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सरकार के कामकाज का आकलन करते समय CAG के पास outsider viewpoint का advantage होता है। आप जो कुछ हमें बताते हैं, उससे हम Systemic Improvements करते हैं, उसे हम अपने लिए एक सहयोग के तौर पर देखते हैं।

मुझे लंबे अर्से तक सरकारों का नेतृत्‍व करने का सौभाग्‍य मिला है। मैं जब गुजरात में मुख्यमंत्री था तब भी अपने अधिकारियों से कहता था, और आज भी यही कहता हूँ, CAG में जो document और डेटा मांगे जाते हैं वो तो आप जरूर दीजिये, अपने काम से जुड़ी दूसरी फाइल्स भी उन्हें दीजिये। इससे हमारे लिए और बेहतर काम करने का स्कोप तैयार होता है। हमारा सेल्फ assessment का काम आसान हो जाता है।

साथियों,

शुचिता और पारदर्शिता हमारे व्यक्तिगत जीवन में हों या सरकार में, ये हमारे लिए सबसे बड़े morale booster होते हैं। उदाहरण के तौर पर, पहले देश के बैंकिंग सेक्टर में transparency की कमी के चलते तरह-तरह की practices चलती थीं। परिणाम ये हुआ कि बैंको के NPAs बढ़ते गए। NPAs को कार्पेट के नीचे कवर करने का जो कार्य पहले के समय किया गया, वो शायद मुझसे ज्‍यादा आप लोग जानते हैं। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछली सरकारों का सच, जो भी स्थिति थी, देश के सामने खुल करके रख दी। हम समस्याओं को पहचानेंगे तभी तो समाधान तलाश कर पाएंगे।

इसी तरह, आपकी तरफ से fiscal deficit को लेकर, सरकारी खर्चों को लेकर लगातार आगाह किया जाता था। हमने आपके concerns को सकारात्मक तरीके से लिया, Unused और Under-Used elements को monetize करने के साहसिक निर्णय लिए। आज इन फैसलों के परिणाम, फिर से गति पकड़ रही अर्थव्यवस्था, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, उसका स्‍वागत-सम्‍मान हो रहा है। CAG में जब आप इनका व्यापक आकलन करेंगे तो मुझे लगता है कि इन फैसलों के कई ऐसे पहलू सामने आएंगे जो कभी-कभी विशेषज्ञों से भी छूट जाते हैं।

साथियों,

आज हम ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं जिसमें जो पुरानी सोच है, ‘सरकार सर्वम्, सरकार जानम, सरकार ग्रहणम’ इस पुरानी सोच को हमने बदलने का तय कर लिया है। और उसका परिणाम, सरकार का दखल भी कम हो रहा है, और आपका काम भी आसान हो रहा है। ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ Contactless customs, automatic renewals, faceless assessments, service delivery के लिए online applications, इन सारे reforms ने सरकार के गैर-जरूरी दखल को खत्म किया है।

सिस्टम में जब ये ट्रांसपरेंसी आती है तो नतीजे भी हमें साफ-साफ दिखाई देने लगते हैं। आज भारत पूरी दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप eco-system बन चुका है। आज 50 से ज्यादा हमारे भारतीय यूनिकॉर्न खड़े हो चुके हैं। हमारे IITs आज चौथे सबसे बड़े यूनिकॉर्न प्रोड्यूसर बनकर उभरे हैं। ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ के इस अभियान में आप सभी को, देश की हर संस्था को सहभागी बनना है, Ownership लेनी है, Co-traveler के रूप में चलना ही चलना है। हमारी हर संवैधानिक संस्था के लिए ये अमृतकाल का एक संकल्प, 2047 में जब हिंदुस्‍तान शताब्‍दी मनाएगा, तब देश को बहुत ऊंचाई पर ले जाने की ताकत के रूप में काम आएगा।

साथियों,

दशकों तक हमारे देश में CAG की पहचान, सरकारी फाइलों और बहीखातों के बीच माथापच्ची करने वाली संस्था के तौर पर रही है। CAG से जुड़े लोगों की यही इमेज बन गई थी। और इसका ज़िक्र मैंने 2019 में भी जब आपके बीच में आया था, मैंने उल्‍लेख किया था। मुझे खुशी है कि आप तेजी के साथ परिवर्तन ला रहे हैं, प्रक्रियाओं को आधुनिक बना रहे हैं। आज आप advanced analytics tools इस्तेमाल कर रहे हैं, Geo-spatial data और satellite imagery का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये इनोवेशन हमारे संसाधनों में भी होना चाहिए, और हमारी कार्यशैली में भी होना चाहिए।

मुझे बताया गया है कि आपने preliminary findings को field audit से पहले ही departments के साथ शेयर करना शुरू किया है। ये एक healthy practice है। जब आप इन preliminary findings को अपनी Field Study के साथ Combine करेंगे, तब इसके परिणाम और भी अच्छे निकलेंगे। इसी तरह, मैंने आपको सुझाव दिया था कि आप ऑफिस से बाहर निकलकर auditees और स्टेकहोल्डर्स से मिलें। आपने इस सुझाव को स्वीकार किया है। पिछले साल फरवरी में CAG के सीनियर ऑफिसर्स और मिनिस्ट्रीज़ के सेक्रेटरीज़ ने एक सेमीनार भी किया था। मैं इन प्रयासों की सराहना करता हूँ, और उम्मीद करता हूँ कि ये सिलसिला सेमीनार्स तक नहीं रुकेगा।

ये CAG और विभागों के बीच पार्टनर्शिप में progress करने का माध्यम बनेगा। जब मैं ये सुनता हूँ कि एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान को आपने इस प्रक्रिया में शामिल किया है तो हम सबके लिए ये गर्व की बात है कि आज हमारी संस्थाएं इस तरह के open environment में जमीन से जुड़कर काम कर रही हैं। ये evolution, ये अनुभव CAG को और उसके साथ-साथ हमारी auditing mechanism को एक नई ऊंचाई तक लेकर जाएगा। जितनी strong और scientific हमारी auditing होगी, उतनी ही हमारी व्यवस्थाएं transparent और मजबूत होंगी।

साथियों,

कोरोना के मुश्किल समय में भी CAG ने कितनी तन्मयता के साथ काम किया, इसकी जानकारी मुझे मिलती रही है और अभी कुछ बातें मुर्मू जी से भी सुनने को मिलीं। दुनिया के दूसरे बड़े देशों से होती हुई कोरोना की लहर हमारे यहाँ पहुंची थी, इतनी बड़ी आबादी की चुनौती हमारे सामने थी, सीमित संसाधनों का दबाव हमारे हेल्थ वर्कर्स पर था, लेकिन देश ने इलाज से लेकर बचाव तक हर फ्रंट पर युद्ध स्तर पर काम किया। बड़े-बड़े देशों के पास अगर व्यापक संसाधन थे, तो हमारे पास अतुलनीय सामाजिक शक्ति थी।

मुझे बताया गया है कि CAG ने भी अपने दायित्वों से आगे बढ़कर, आम जनता को वैक्सीनेशन में भी मदद की। इसी स्पिरिट के साथ देश की हर संस्था, हर देशवासी अपने कर्तव्य के पालन में जुटा हुआ था। हमने ये नहीं देखा कि हमारा काम क्या है, हमने ये देखा कि हम क्या कर सकते हैं! इसीलिए, सदी की ये सबसे बड़ी महामारी जितनी चुनौतीपूर्ण थी, उतनी ही इसके खिलाफ देश की लड़ाई भी असाधारण रही है।

आज हम दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चला रहे हैं। कुछ सप्ताह पहले ही देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार किया है। मैं चाहूँगा कि अपने रूटीन कामकाज के साथ-साथ CAG, महामारी के खिलाफ देश की इस लड़ाई के दौरान जो अच्छी प्रैक्टिसेस डवलप हुईं, उनका अध्ययन करें। देश ने इससे जो कुछ नया सीखा, नया अपनाया, जो Systemic Learning हुईं, वो भविष्य में Global Good Practices बनने में भी मदद करेंगी, दुनिया को भावी महामारियों से लड़ने के लिए तैयार करेंगी, मजबूती देंगी।

साथियों,

पुराने समय में information, stories के जरिए प्रसारित होती थी। कहानियों के जरिए ही इतिहास लिखा जाता था। लेकिन आज 21वीं सदी में, डेटा ही information है, और आने वाले समय में हमारी history भी data के जरिए देखी और समझी जाएगी। In future, data will be dictating the history! और, बात जब डेटा और उसके assessment की होती है तो आप से बढ़ करके कोई मास्‍टर नहीं है इसका। इसलिए, आज आजादी के अमृत महोत्सव में देश जो प्रयास कर रहा है, जिन लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है, भविष्य में जब देश के इन प्रयासों का, इस कालखंड का आकलन किया जाएगा तो आपका काम, आपके दस्तावेज़ उसका एक प्रामाणिक आधार बनेंगे। जैसे आज हम अपने स्वाधीनता संग्राम से जुड़े इतिहास को देखते हैं, उससे प्रेरणा लेते हैं, वैसे ही जब देश आज़ादी के सौ साल पूरे करेगा तो आपकी आज की स्टडी रिपोर्ट्स उस समय के भारत के लिए अपने इतिहास में झाँकने का, उससे सीखने का जरिया बन सकती हैं।

साथियों,

आज देश ऐसे कितने ही काम कर रहा है जो अपने आपमें अप्रत्याशित भी हैं, और अभूतपूर्व भी हैं। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का ज़िक्र अभी जब मैं आपसे एक उदाहरण के तौर पर कर रहा था, इसी तरह, आप अनेकानेक संकल्पों में लगे हुये देशवासियों के कितने ही प्रयासों को देख सकते हैं। कुछ साल पहले तक हम सरकारी खातों में लाखों-करोड़ का हिसाब किताब तो करते थे, लेकिन सच्चाई ये भी थी कि देश के करोड़ों नागरिकों के पास अपना बैंक अकाउंट तक नहीं था। कितने ही परिवार ऐसे थे जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं था, सर के ऊपर पक्की छत नहीं थी। पीने के पानी की सुविधा हो, बिजली का कनेक्शन हो, घर में शौचालय हो, गरीब से गरीब को इलाज की सुविधा हो, हमारे ही देश में करोड़ों लोगों के लिए ये बुनियादी जरूरतें, luxury हुआ करती थीं। लेकिन आज ये परिस्थिति बदली है, और तेजी से बदल भी रही है। देश अगर इस मुकाम तक पहुंचा है तो इसके पीछे कितने ही देशवासियों की दिन रात की मेहनत है, उनका कितना परिश्रम इसके पीछे लगा है। हमारे हेल्थ सेक्टर के लोग हों, बैंकिंग सेक्टर के लोग हों, सरकारी विभागों और प्रशासन के लोग हों, या फिर हमारा प्राइवेट सेक्टर हो, इन सबने एक अभूतपूर्व सामंजस्य के साथ असाधारण स्तर पर काम किया है। तब जाकर गरीब की चौखट तक उसके अधिकारों की डिलीवरी संभव हुई है, तब जाकर देश के विकास को ये गति हासिल हुई है।

साथियों,

समाज में इन फैसलों का असर इतना व्यापक होता है कि उन्हें हम तभी समझ पाते हैं जब इस दिशा में focused studies की जाएँ! CAG को भी देश के इन प्रयासों का, इन परिणामों का आकलन करना चाहिए। ये लेखा-जोखा देश के सामूहिक प्रयासों का प्रकटीकरण होगा, देश के सामर्थ्य और उसके आत्मविश्वास का एक जीता-जागता document होगा। साथ ही, इससे आने वाली सरकारों के लिए कामकाज के और बेहतर तरीके तलाशने में भी ये आपके दस्‍तावेज काम आएंगे।

मुझे पूरा भरोसा है कि देश के लिए आपका योगदान अनवरत जारी रहेगा, देश के विकास को नई गति देता रहेगा।

इसी विश्वास के साथ, आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद! और आप सबको अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt

Media Coverage

UP's exports to BRICS nations, partners cross $5.36 billion in FY26: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी
June 20, 2026
I extend my heartfelt birthday greetings to President Smt. Droupadi Murmu Ji, I wish her long life and excellent health: PM
Pahadpur village will now be rapidly developed as a solar village, that is, solar power will be ensured in every home here: PM
The vision of the Central Government is the development of India through the development of Eastern India: PM
To uplift tribal society, we are connecting tribal youth with opportunities for education and employment: PM
These children should get better facilities for studies; for this, around 500 Eklavya Model Schools have been opened across the country: PM

जॉय जगन्नाथ! जॉय मां किचकेश्वरी! मोर सबू भाई,भौणी,मां,मौसी मानंकु मोर नमोस्कार।

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, राज्यपाल श्री हरि बाबु जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव जी, प्रवती परीदा जी, ओडिशा के मंत्री गणेश सिंह खूंटिया जी, कृष्ण चंद्र महापात्र जी, सांसद नबा चरण माझी जी, मनमोहन सामल जी, बैजयंत पांडा जी, अन्य महानुभाव, भाइयों और बहनों।

हमारा ओडिशा इन दिनों उत्सवों के आनंद में डूबा हुआ है। यहाँ का गणपर्व रज, पिछले हफ्ते ही धूमधाम से मनाया गया है। महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारियां भी पुरजोश चल रही है। मयूरभंज के बारीपदा रथ यात्रा को लेकर भी उत्साह का माहौल है। और, इस सबके बीच ही लोकतन्त्र का विकास का उत्सव भी चल रहा है। ओडिशा की बीजेपी सरकार ने अपने 2 साल भी पूर्ण किए हैं। इस मौके पर, आप सबके बीच आना, मयूरभंज आने का ये सौभाग्य, और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, ये अवसर मेरे लिए बहुत खास है। आपका अपनापन मुझे बार-बार यहां खींच लाता है। मैं आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूँ। और ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार में विकास यात्रा की भी बधाई देता हूँ, शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही, इस अवसर पर मैं पंडित रघुनाथ मुर्मू जी, डॉ. दमयंती बेश्रा जी, और श्री चरण हेम्ब्रम जी जैसी विभूतियों को भी नमन करता हूँ। रघुनाथ मुर्मू जी ने संथाली भाषा के लिए ओल चिकी लिपि का निर्माण किया था। हमारी सरकार ने संथाली भाषा में भारत के संविधान को प्रस्तुत किया है। ओडिशा की संतानों को पद्म सम्मान देकर सम्मानित किया है। पिछले 2 वर्षों में ओडिशा सरकार भी इन सभी विभूतियों के सपनों को पूरा करने में दिन रात पुरुषार्थ कर रही है।

साथियों,

आज का ये अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ीं, ओडिशा की बेटी, माननीय राष्ट्रपति जी हमारे बीच उपस्थित हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकमानाएं देता हूं, मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जनगन्नाथ जी भगवान के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं। ओडिशा की बेटी आज देश के इतने बड़े पद पर पहुंची हैं, हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं, ये हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। राष्ट्रपति जी का व्यक्तित्व, उनका उदार और सहृदय स्वभाव, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए उनका अटल समर्पण, उन्होंने मयूरभंज ही नहीं, पूरे ओडिशा की पहचान सशस्त की है। मैं इस अवसर पर, उनका विशेष रूप से अभिनंदन करता हूँ।

साथियों,

ये कार्यक्रम जब बना, तो इसमें मूल कारण तो लॉजिस्टिक था, लंबे अर्से से यहां आने के लिए चर्चा चल रही थी, लेकिन कोई तालमेल नहीं बैठता था। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस कोलकाता में तय हुआ, तो फिर मैंने कहा अच्छा है, आज बंग दिवस भी है, तो क्यों न मैं सुबह मयूरभंज होकर के शाम को फिर कोलकाता के कार्यक्रम में जाऊं। और इसके कारण ये 20 जून तय हुई। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसकी मंगल कामनाएं ईश्वरआधीन होती हैं, और इसलिए आज एक शुभ मंगल हो गया, कि राष्ट्रपति का जन्मदिन भी, मुझे आज उनके गांव में जाकर के, उनको शुभकामनाएं देने का अवसर मिला।

साथियों,

आज मैं राष्ट्रपति जी के साथ पहाड़पुर भी गया था। मैं इस क्षेत्र के बच्चों के लिए उनके द्वारा बनवाए गए स्कूल भी गया। बच्चों के साथ कुछ यादगार समय बिताने का अवसर मुझे मिला। मैं देख रहा था, बच्चों के चेहरों की चमक, राष्ट्रपति जी की उपस्थिति और आत्मीयता, वहां मुझे ऐसा कुछ भी नहीं लगा, किसी बच्चे को ये लगा हो कि राष्ट्रपति जी आई हैं, हर बच्चे को लगता था उनकी मां आई है। वे बच्चे भी बहुत भाग्यवान हैं, कैसे इस क्षेत्र के गरीब, वंचित और आदिवसी समाज के बच्चों को प्रेरणा मिल रही है, उन्हें देश के लिए कुछ बड़ा करने का आत्मविश्वास मिल रहा है। मैं राष्ट्रपति जी का आभारी हूं कि उन्होंने इन अनुभवों से गुजरने का आज मुझे अवसर दिया। ये मेरा दिन, एक प्रकार से मेरी शिक्षा का दिवस था, कुछ सीखने का अवसर था मेरे लिए।

साथियों,

मैं आपको सरकार का ये निर्णय भी बताना चाहता हूं कि पहाड़पुर गांव को, अब तेजी से सुर्यग्राम, सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। यानी यहां हर घर में सोलर बिजली बने, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। और हम तो बड़ा गर्व के साथ कह सकते हैं कि यही ओडिशा है, जहां कोणार्क में सुर्य मंदिर की एक पहचान है, वैसे ही पहाड़पुर सुर्यग्राम की पहचान बन जाएगा। सुर्यग्राम, से पूरा गांव सोलर विलेज के रूप में पहचाना जाए, इस दिशा में काम तुरंत शुरू हो ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। इस अभियान से, पहाड़पुर के लोगों को मुफ्त सोलर बिजली भी मिलेगी और जो ज्यादा बिजली होगी, वो उनकी आय भी बढ़ाएगी।

साथियों,

ओडिशा में डबल इंजन सरकार के 2 साल कई मायनों में ऐतिहासिक रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी के नेतृत्व में, आज ओडिशा तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आज यहां गरीब कल्याण की योजनाओं से सामान्य मानवी का जीवन बदल रहा है। ओडिशा में आर्थिक गतिविधियाँ निवेश और उद्योगों को आकर्षित करने का सामर्थ्य आज नज़र आ रहा है। यहाँ रोजगार के नए अवसरों के लिए तेजी से काम हो रहा है।

साथियों,

केंद्र सरकार का विज़न है- पूर्वी भारत के विकास से भारत का विकास। इसीलिए, हम पूर्वोदय की नीति पर काम कर रहे हैं। जिस पूर्वी भारत को काँग्रेस के दौर में पिछड़ेपन का पर्याय बना दिया गया था, आज वो प्रगति का प्रवेश द्वार बन रहा है। आज ओडिशा खुद इस बदलाव का साक्षी बन रहा है।

साथियों,

ओडिशा के पास समुद्र है, खनिज संपदा है, कृषि की शक्ति है और सबसे सामर्थ्यवान यहां युवा प्रतिभा है। इस सामर्थ्य का पूरा उपयोग करने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं। इसीलिए, आज ओडिशा में रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। नई सड़कें और आर्थिक कॉरिडोर बन रहे हैं। पोर्ट्स का विस्तार हो रहा है। ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक उद्योगों में निवेश आ रहा है। आज भी यहां ओडिशा के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं पर लगभग 47 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली, सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी इन परियोजनाओं से, आप सभी लोगों को बहुत सुविधा होने वाली है। मैं इन परियोजनाओं के लिए ओडिशा के लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

हमारी सरकार ओडिशा के संसाधनों को, ओडिशा की संभावनाओं में बदल रही है। ओडिशा में बड़ा निवेश आए, यहाँ नए उद्योग लगें, इसके लिए उत्कर्ष ओडिशा जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत, अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की अनेक मेगा परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बने, इसके लिए ओडिशा के समग्र विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। पावर सेक्टर में 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश हो रहा है। समृद्ध शहर योजना के तहत शहरी विकास को गति दी जा रही है। आने वाले वर्षों में इन प्रयासों का परिणाम हमें देखने को मिलने वाला है।

साथियों,

डबल इंजन सरकार की बड़ी विशेषता ये है कि वो खुद जनता तक पहुँचती है। हमारा प्रयास है कि सामान्य नागरिक को किसी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़े। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम लोगों की अपेक्षाएँ आज पूरी हो रही हैं। आप देखिए, धान खरीद में किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल देने का निर्णय लिया गया। सुभद्रा योजना के माध्यम से एक करोड़ से अधिक माताओं और बहनों तक आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। आयुष्मान भारत को लागू करके ओडिशा के परिवारों के लिए देशभर के अस्पतालों में इलाज का रास्ता खोला गया। आदिवासी विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए माधो सिंह हाथ-खर्चा योजना शुरू की गई। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीमंदिर के श्रद्धालुओं के लिए सारे द्वार खोल दिए गए, चारों-चार द्वार खोल दिए गए। डबल इंजन की ताकत मिलने से आज यहां चारों दिशाओं में विकास सुनिश्चित हो रहा है।

साथियों,

यहां बीते दिनों स्वच्छता को लेकर जो विशेष अभियान चला है, उसकी भी मुझे जानकारी मिली है। और मैं देख रहा था सोशल मीडिया में तो सफाई अभियान छाया हुआ है, यानी स्वच्छता से स्वागत, मैं ओडिशा की इस पहल के लिए, यहां के नगारिको का, सरकार का, मुख्यमंत्री जी का, इस प्रशंसनीय पहल के लिए बहुत ही प्रशंसा करता हूं, संतोष व्यक्त करता हूं।

साथियों,

स्वच्छता हमारे जीवन शैली का हिस्सा होनी चाहिए, हर रोज की आदत होनी चाहिए। मैं यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी लोगों का हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

मैंने अपने जीवन का कुछ महत्वपूर्ण कालखंड जनजातीय क्षेत्रों में एक वालंटियर के रूप में काम करते हुए बिताया है। माननीय राष्ट्रपति जी तो बरसों तक ऐसे क्षेत्रों में चुनौतियां का सामना करती रही हैं। आप और हम जानते हैं कि जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की सुविधाएं आसानी से नहीं पहुंचती थीं। इसलिए, हमारी सरकार ने जनजातीय विकास को बहुत प्राथमिकता दी है। हमने ऐसे इलाकों को सुविधाओं से जोड़ने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आवास से जुड़े विभाग मिलकर के सर्वागीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। ताकि वहां रहने वाले लोगों की कठिनाइयां दूर हो सकें। इसी तरह, पीएम जनमन अभियान तो राष्ट्रपति जी के साथ हुई चर्चाओं का, उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है। ये विशेष रूप से देश के ऐसे जनजातीय समूहों के लिए है, जो जनजातीय समुदाय में भी सबसे पीछे रह गए हैं। ऐसे जनजातीय समुदायों तक अब सरकार स्वयं चलकर उनके गांव, उनके दरवाजे तक पहुंच रही है।

साथियों,

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हम आदिवासी युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए देश में करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए हैं। करीब साढ़े सात सौ एकलव्य स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक लेवल पर, डेढ़ करोड़ से अधिक आदिवासी बच्चों को सैकड़ों करोड़ रुपए की स्कॉलर्शिप दी गई है। मुझे ये बताते हुए भी खुशी है कि यहां मयूरभंज में एक और नवोदय विद्यालय बनाने के लिए भी स्वीकृति दे दी गई है।

साथियों,

दूर-दराज इलाकों में रहने के कारण, जनजातीय समाज स्वास्थ्य से जुड़ी कठिनाइयों का भी शिकार रहा है। सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियाँ एक बहुत बड़ी चुनौती रही हैं। हमने इनके खिलाफ देश भर में अभियान चलाया, चार करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बांटे, मुफ्त इलाज के लिए करोड़ों आदिवासी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिये। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर साफ पानी पहुंचाया जा रहा है। इन प्रयासों का परिणाम आज हमें दिख रहा है। आदिवासी समाज दशकों पुरानी कठिनाइयों से बाहर आ रहा है, और, विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बन रहा है।

साथियों,

आने वाले समय में हमारे सामने दो महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। 2036 में ओडिशा के गठन के 100 वर्ष पूरे होंगे। और, 2047 में भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। यानी, ओडिशा और देश का लक्ष्य एक ही दिशा में है। ओडिशा की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तो भारत मजबूत होगा। मुझे ओडिशा के सामर्थ्य पर भरोसा है। हमें मिलकर ओडिशा को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाना है।

साथियों,

कल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाना है। ज्ञान और योग की धरती ओडिशा, योग यहाँ के संस्कारों का हिस्सा रहा है। मैं ओडिशा की धरती से पूरे देश से, पूरी दुनिया के लोगों से आह्वान करता हूँ, आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग दिवस में हिस्सा लें। मैं एक बार फिर आप सभी को आज के अवसर, और विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं माननीय राष्ट्रपति जी का विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं, कि मुझे उनके साथ उनकी कर्मभूमि को देखने का मौका मिला। एक बार फिर उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। बहुत-बहुत धन्यवाद।

जय जगन्नथ।

जय जगन्नथ।

जय जगन्नथ।