Published By : Admin |
November 24, 2015 | 16:03 IST
Share
प्रधानमंत्री मोदी ने लचित बोरफुकन को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी
लचित बोरफुकन भारत के गौरव हैं और सरायघाट युद्ध में उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लचित बोरफुकन को उनकी जयंती के अवसर पर सलाम किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं लचित बोरफुकन को उनकी जयंती के अवसर पर सलाम करता हूँ। वह भारत के गौरव हैं और सरायघाट युद्ध के दौरान दिखाई गयी उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
On his birth anniversary, I salute Lachit Borphukan. He is India's pride & his valour during Saraighat war can never be forgotten.
लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार एचएसएच प्रिंस एलोइस का भारत दौरा
February 20, 2026
Share
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार प्रिंस एलोइस ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20 फरवरी, 2026 को समिट के दौरान प्रिंस एलोइस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और लिकटेंस्टीन के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों की पुष्टि की।
अक्टूबर 2025 में भारत-टीईपीए मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने का स्वागत करते हुए, दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति प्रदान करेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि टीईपीए अगले 15 वर्षों में भारत में 100 बिलियन डॉलर के निवेश को सुगम बनाएगा। उन्होंने विशेष रूप से उच्च मूल्य वाले विनिर्माण, उन्नत प्रौद्योगिकियों और नवाचार-संचालित सेक्टरों में सहयोग और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
यह बैठक भारत-लिकटेंस्टीन साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था और इसने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विस्तार के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
Met HSH Hereditary Prince Alois of Liechtenstein in Delhi earlier today. Discussed the strong potential of economic linkages between our nations, particularly after the India-EFTA and cooperation in areas such as innovation, technology, skilling, R&D among others. pic.twitter.com/fvLuIZNwBu