प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती की पूर्व संध्‍या पर उन्‍हें श्रद्धां‍जलि अर्पित की

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, श्री मोदी ने कहा “कल, भारत महान नेता नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की जयंती #पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगा। देश भर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में से एक विशेष कार्यक्रम गुजरात के हरिपुरा में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर 1 बजे शुरू हो रहे कार्यक्रम में शामिल होइए।

हरिपुरा का नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के साथ एक विशेष संबंध रहा है। 1938 के ऐतिहासिक हरिपुरा अधिवेशन में नेताजी बोस ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था। हरिपुरा में कल का कार्यक्रम हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी बोस के योगदान को एक श्रद्धांजलि होगी।

नेताजी बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर, मेरा मन 23 जनवरी 2009 का दिन याद करता है- जब हमने हरिपुरा से ई-ग्राम विश्वग्राम परियोजना शुरू की थी। इस पहल ने गुजरात के आईटी बुनियादी ढांचे में क्रांति ला दी और राज्य के सुदूरवर्ती भागों के गरीब लोगों को प्रौद्योगिकी का लाभ मिला।

मैं हरिपुरा के लोगों के स्नेह को कभी नहीं भूल सकता, जो मुझे उसी सड़क पर एक विस्तृत जुलूस के माध्यम से ले गए, जिस सड़क पर नेताजी बोस 1938 में गए थे। उनके जुलूस में एक सजा हुआ रथ शामिल था जिसे 51 बैलों ने खींचा था। मैंने उस जगह का भी दौरा किया जहाँ नेताजी हरिपुरा में रुके थे।

ईश्‍वर करे कि नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के विचार और आदर्श हमें एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम करने की प्रेरणा प्रदान करें, जिस पर उन्हें गर्व होगा ... एक मजबूत, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत, जिसका मानव-केंद्रित दृष्टिकोण आने वाले वर्षों में एक बेहतर ग्रह के निर्माण में योगदान देगा।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy set for robust growth, stronger markets after May 1: WTC

Media Coverage

Indian economy set for robust growth, stronger markets after May 1: WTC
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं
April 22, 2026
प्रधानमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति एक पत्र के माध्यम से अपने भाव व्‍यक्‍त किए

प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनांए दीं। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को लिखे गए अपने पत्र के माध्यम से अपनी भावपूर्ण अभिव्‍यक्‍ति‍ के साथ उनके कुशल मंगल के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की।

इस अवसर के आध्यात्मिक महत्व का उल्‍लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की अटूट आस्था, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का दिव्य उत्सव है। उन्होंने कहा कि इन तीर्थयात्राओं से देश की शाश्वत विरासत और आध्यात्मिक चेतना के दर्शन होते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है। इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं।

इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें।

हर-हर महादेव!"