पीएम मोदी का निदेशकों और उप-सचिवों से संवाद, 2022 तक एक नए भारत के निर्माण के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने के लिए कहा
केंद्र सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की जरुरत: नौकरशाहों से पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में काम कर रहे 380 निदेशकों एवं उपसचिवों से चार अलग-अलग समूहों में बातचीत की। यह बातचीत 2017 के अक्टूबर महीने में अलग-अलग दिनों में हुई। इस तरह का अंतिम संवाद 17 अक्टूबर, 2017 को हुआ। हर बार यह बातचीत लगभग दो घंटे तक चली।

इस दौरान शासन, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक उद्यम, सरकार ई-मार्केटप्लेस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, परिवहन, राष्ट्रीय एकता, जल संसाधन, स्वच्छ भारत, संस्कृति, संचार और पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करें। केंद्र सरकार के कामकाज में साइलो एक बड़ी बाधा है। उन्होंने अधिकारियों से इस साइलो को तोड़ने के लिए उन अभिनव तरीकों को अपनाने का अनुरोध किया, जिनके परिणामस्वरूप शासन की विभिन्न प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। इसी तरह, उन्होंने बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए निदेशक एवं उपसचिव स्तर के अधिकारियों से टीम बनाने की बात कही।

इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह एवं पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi