प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आवास पर हाल में संपन्न हुए 18वें एशियाई खेलों के पदक विजताओं के साथ मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने पदक विजेताओं को बधाई दी और एशियाई खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस बार एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पदक विजेताओं को बताया कि उनके प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पदक विजेता प्रसिद्धि और पुरस्कारों की चकाचौंध में नहीं खोएंगे और अपना पूरा ध्यान उत्कृष्टता पर लगाएंगे।

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाडियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तकनीकी मदद से अपने प्रदर्शन का आकलन करना चाहिए। उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों के प्रदर्शन से भी सीखना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों और गरीब पृष्ठभूमि वाले युवा प्रतिभाशाली आगे बढ़ रहे हैं तथा देश के लिए पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में असली क्षमता मौजूद है और हमें इस प्रतिभा को निखारना जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि बाहरी दुनिया इस बात से अनभिज्ञ है कि एक खिलाड़ी को रोज कितना संघर्ष करना पड़ता है।

देश के लिए पदक जीतने के क्रम में जिन खिलाड़ियों को तमाम कठिनाईयों से गुजरना पड़ा, प्रधानमंत्री उनका उल्लेख करते हुए भावुक हो गये। उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और साहस को सलाम किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि देश इन खिलाड़ियों के प्रयासों से प्रेरणा लेगा।

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिथिल न हो जायें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे और गौरव प्राप्त करने के लिए और मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पदक विजताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब शुरू हो रही है और उन्हें ओलम्पिक खेलों के लक्ष्य पर से नजर नहीं हटानी चाहिए।

इस अवसर पर युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पदक तालिका में जो सुधार आया है और युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा के पीछे प्रधानमंत्री का विजन तथा सरकार की पहलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में कुल 69 पदक प्राप्त किए। इस तरह 2010 में क्वाङचओ एशियाई खेलों में 65 पदकों की तुलना में इस बार भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Small towns emerge big growth driver for connected TV in India

Media Coverage

Small towns emerge big growth driver for connected TV in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत और जाम्बिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई।

भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

@HHichilema”