प्रधानमंत्री मोदी ने मिड करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले 100 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत की
प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों के विचारों और सुझावों की सराहना की
प्रधानमंत्री ने निरंतर नवाचार और प्रशासनिक क्षमताओं और प्रक्रियाओं के विकास के महत्व पर बल दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशासन में प्रौद्योगिकी के समुचित उपयोग और बुनियादी ढांचे के महत्व का उल्लेख किया
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से एक टीम के रूप में आपसी भावना और विश्वास के साथ काम करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍य करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे संयुक्‍त सचिव और अतिरिक्‍त सचिव स्‍तर के करीब 100 वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारियों से आज अनौपचारिक बातचीत की।

इस बातचीत के दौरान, अधिकारियों ने विकास कार्यों, कृषि, सिंचाई और खाद्य प्रसंस्करण, मुद्रास्‍फीति, सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य, आदिवासी एवं सामाज कल्‍याण, कन्या भ्रूण हत्या और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में अपने अनुभवों को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों के सुझावों और विचारों की सराहना की। उन्‍होंने निरंतर नवाचार के महत्‍व और प्रशासनिक क्षमताओं एवं प्रक्रियाओं के विस्‍तार पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासन में प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व को रेखांकित किया और प्रगति प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के साथ अपनी बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों से आपस में टीम भावना और विश्वास के साथ काम करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री श्री जितेन्द्र सिंह, कैबिनेट सचिव श्री पी. के. सिन्हा और प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री पी. के. मिश्रा भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PMMY drives micro enterprise growth, boosts women-led businesses in India

Media Coverage

PMMY drives micro enterprise growth, boosts women-led businesses in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों को बताया गया
April 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना की सफलता यह दर्शाती है कि जब किसी व्यक्ति को सही अवसर मिलते हैं, तो वह न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है। इस संदर्भ में, श्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें एक बुद्धिमान व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा:

"आज से ठीक 11 वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना युवाओं के स्वरोजगार में बहुत मददगार साबित हुई है। इस योजना की सफलता बताती है कि सही अवसर मिलने पर व्यक्ति न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान दे सकता है।

आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता।

यमर्था नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते॥

#11YearsOfMUDRA"

जो व्यक्ति अपनी योग्यता से भली-भांति परिचित हो, आत्मनिर्भर होकर कल्याणकारी कार्य करने में तत्पर हो, विपरीत परिस्थितियों को धैर्यपूर्वक सहन करता हो और सदा सदाचार का पालन करता हो, जिसे लोभ अपने मार्ग से विचलित नहीं कर पाता, वही वास्तव में बुद्धिमान कहलाता है।