देश के डाकघरों को अब पेमेंट बैंकों के रूप में जाना जाएगा, इससे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण को लागू करने में मदद मिलेगी
केवल शिक्षा का प्रसार काफी नहीं है, गुणवत्ता के ऊपर फोकस किया जाना चाहिएः पीएम
अंतरराज्यीय राज्य परिषद सभा में पीएम ने कहा कि राजनीति को एक तरफ करके राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर-राज्‍य परिषद की आज की बैठक में विचार-विमर्श किए गए विभिन्‍न कार्यसूची विषयों पर व्‍यक्‍त विचारों एवं सुझावों के लिए सभी मुख्‍यमंत्रियों तथा उपराज्‍यपालों को धन्‍यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने पंछी आयोग की अनुशंसाओं पर बोलते हुए कहा कि आज के विचार-विमर्श एक अच्‍छी शुरुआत के प्रतीक हैं। उन्‍होंने कहा कि इन विषयों पर विचार-विमर्श अभी जारी रहेंगे और जैसे ही अनुशंसाओं पर सर्वसहमति बनेगी, क्रियान्‍वयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के एक माध्‍यम के रूप में आधार की लगभग पूर्ण स्‍वीकार्यता पर प्रसन्‍नता जताई। उन्‍होंने कहा कि आधार के परिणामस्‍वरूप देश के खजाने में उल्‍लेखनीय बचत हुई है। उन्‍होंने केंद्र सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों से अर्जित हुई बचतों की मात्रा को लेकर राज्‍यों से आंकड़े एकत्र करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि अब सभी डाक घरों को पेमेंट बैंकों के रूप में मान्‍यता दे दी गई है और यह प्रत्‍यक्ष लाभ हस्‍तांतरण को क्रियान्वित करने में काफी मददगार साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने शिक्षा को लेकर कहा कि सिर्फ शिक्षा का विस्‍तार ही पर्याप्‍त नहीं है, बल्कि फोकस गुणवत्‍ता पर होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा में गुणवत्‍ता की कमी प्रौद्यागिकी के जरिये पूरी की जा सकती है।

कानून और व्‍यवस्‍था पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज दुनिया भर में जो कुछ हो रहा है, भारत की केंद्र और राज्‍य सरकारें उसकी अनदेखी नहीं कर सकतीं। इस मुद्दे पर उन्‍होंने सभी संबंधित लोगों से राजनीति को दरकिनार रखने और राष्‍ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया। उन्‍होंने विगत में एक तीन दिवसीय सम्‍मेलन के दौरान राज्‍य पुलिस महानिदेशकों के साथ अपनी मुलाकात का स्‍मरण किया और सभी मुख्‍यमंत्रियों से उन विचार-विमर्शों को क्रियान्वित करने को कहा जिन पर सम्‍मेलन के दौरान चर्चा की गई थी। उन्‍होंने पुलिस बलों की एक प्रकट उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया और अपराध को कम करने में एक अच्‍छे सीसीटीवी नेटवर्क के महत्‍व को रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा कि निजी रूप से स्‍थापित सीसीटीवी भी इस मामले में बेहद उपयो‍गी हैं। उन्‍होंने गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में अंतर-राज्‍य समन्‍वय के महत्‍व को भी रेखांकित किया।

निष्‍कर्ष के रूप में, प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्‍यमंत्रियों और उपराज्‍यपालों द्वारा दिए गए सभी सुझावों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी।

.

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's beauty, personal care market seen at $39 billion by 2030: Flipkart

Media Coverage

India's beauty, personal care market seen at $39 billion by 2030: Flipkart
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी
June 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती आ रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट ढंग से देश की सेवा की है तथा विशेष रूप से वंचितों और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रही हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि वह आज ओडिशा में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती रहती है।

अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बेहतरीन ढंग से देश की सेवा की है, और वंचित एवं समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति उनका विशेष जुड़ाव रहा है। भारत के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणा देने वाली है।

ईश्वर उन्हें देश सेवा में लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।@rashtrapatibhvn”