‘टीम इंडिया’ भ्रष्टाचार के दीमक को ख़त्म करेगी, सरकार की पहल से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ
प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर बल दिया
‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू होगा, तौर-तरीके तैयार किए जा रहे हैं: प्रधानमंत्री
‘स्टार्ट-अप इंडिया’ ‘स्टैंड अप इंडिया’: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री मोदी ने समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए ‘टीम इंडिया’- 125 करोड़ भारतीयों की टीम की सराहना की
भारत की ताकत भारतीयों की सादगी और उनकी एकता में निहित है: प्रधानमंत्री मोदी
जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं है। विकास इन सब से ऊपर है और विकास ही एकमात्र मुद्दा है: प्रधानमंत्री मोदी
हमारी सभी योजनाएं गरीबों के लिए उपयोगी होनी चाहिए; हमें वित्तीय समावेशन के माध्यम से उन्हें सशक्त करना है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की चर्चा की
श्रम की गरिमा हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य होना चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भ्रष्टाचार को तंत्र से पूर्णतः हटाना ही होगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भ्रष्‍ट्राचार खत्‍म करने तथा 2022-स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए 125 करोड़ भारतीयों की टीम इंडिया के संकल्‍प को उजागर किया। भारत की 69वीं स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले वर्षों में टीम इंडिया की उपलब्‍धियों का व्‍यापक स्‍वरूप प्रस्‍तुत किया। उन्‍होंने कहा कि 125 करोड़ भारतीयों की एकता, सादगी और भाईचारा इस देश की मजबूती है और हमारे समाज में जातिवाद और संप्रदायवाद का कोई स्‍थान नहीं है।

प्रधानमंत्री ने विस्‍तार से बताया कि किस तरह सरकार की पहल से शासन के विभिन्‍न पक्षों से भ्रष्‍ट्राचार समाप्‍त हुआ है। उन्‍होंने इस संदर्भ में कोयला, स्‍पेक्‍ट्रम तथा एफएम रेडियो लाइसेंस की नीलामी की चर्चा की। उन्‍होंने एलपीजी सब्‍सिडी के प्रत्‍यक्ष अंतरण के लिए पहल योजना की चर्चा की जिससे 15 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है।

उन्‍होंने कहा कि नीम चढ़ी यूरिया से सब्‍सिडी यूरिया को गैर कृषि उद्देश्‍यों में लगाने के काम को रोकने में मदद मिली है। उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि आम जन को अभी भी भ्रष्‍ट्रचार के कारण समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने भ्रष्‍ट्राचार को दीमक बताते हुए कहा कि इसके इलाज के लिए साइट इफेक्‍ट के प्रभाव के साथ कड़वी दवा की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने सरकार के विभिन्‍न प्रयासों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि कैसे इन प्रयासों से बिचौलियों को समाप्‍त कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि सीबीआई ने पिछले वर्ष भ्रष्‍टाचार के 1,800 मामलें दर्ज हुये, जबकि इससे पहले के वर्ष में 800 मामले दर्ज हुये थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काले धन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाये गये है और विदेशों में जाने वाली बिना हिसाब किताब की आय को रोक दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्‍याण की जरूरत पर जोर दिया और घोषणा की कि कृषि मंत्रालय का कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय रखा जाएगा। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार का जोर कृषि उत्‍पादकता बढ़ाने, बिजली उपलब्‍ध कराने तथा किसानों को सिंचाई सुविधा देने पर है। उन्‍होंने कहा कि 50,000 करोड़ रूपये के आबंटन के साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लॉन्‍च की गई है।

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष के स्‍वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में व्‍यक्‍त कुछ संकल्‍पों की भी याद दिलायी। उन्‍होंने कहा कि सभी स्‍कूलों में शौचालय बनाने का वायदा राजयों के सहयोग से लगभग पूरा कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना में 17 करोड़ बैंक खाते खोले जाने से वित्‍तीय समावेशन को बढ़ा प्रोत्‍साहन मिला है। उन्‍होंने कहा कि जनधन खातों में जमा 20 हजार करोड़ रूपये गरीबों की अमीरी दिखाते है।

प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति योजना सहित सरकार द्वारा शुरू की गई कल्‍याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बच्‍चों को स्‍वच्‍छ भारत अभियान का सबसे बड़ा ब्रॉड एम्‍बेस्‍डर बताया और कहा कि इस अभियान से भारत के लोगों में गहरी रूचि पैदा हुई।

प्रधानमंत्री ने ‘स्‍टार्ट-अप इंडिया’ कार्यक्रम की घोषणा की। यह कार्यक्रम भारत के युवाओं में उद्यमियता को प्रोत्‍साहित करेगा। उन्‍होंने कहा कि 1.25 लाख बैंक शाखाओं में से प्रत्‍येक शाखा को एक दलित या एक आदिवासी उद्यमी या कम से कम एक महिला उद्यमी को प्रोत्‍साहन देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा ‘स्‍टार्ट-अप इंडिया’, ‘स्‍टैंड-अप इंडिया’।

पूर्व सैनिकों की ‘एक रैंक, एक पेंशन’ की पुरानी मांग के बारे में प्रधानमंत्री ने दोहराया कि इस मांग को सरकार द्वारा सिद्धान्‍त रूप में स्‍वीकार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि हितधारकों के साथ तौर-तरीकें तैयार किये जा रहे है। उन्‍होंने साकारात्‍मक परिणाम की आशा व्‍यक्‍त की।

प्रधानमंत्री ने 2022 तक भारत को सभी के लिए मकान तथा बिजली जैसे बुनियादी सुविधायें देकर विकसित देश बनाने का सरकार के संकल्‍प को दोहराया। उन्‍होंने आने वाले एक हजार दिनों में बिजली से वंचित 1805 गांवों को बिजली कनेक्‍शन से जोड़ने के सरकार के संकल्‍प को व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने पूर्वी भारत के विकास के विजन को भी व्‍यक्‍त किया।



प्रधानमंत्री ने कनिष्‍ठ स्‍तरों पर भर्तियों में साक्षात्‍कार के व्‍यवहार पर प्रश्‍न उठाते हुए संबद्ध विभागों से जल्‍द से जल्‍द इस व्‍यवहार को समाप्‍त करने तथा पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रियाओं के जरिये भर्ती करके मेधा को प्रोत्‍साहित करने को कहा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort

Media Coverage

‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM announces AI skilling of 1 crore youth in one year
August 15, 2026
Free online coaching network for competitive examinations
Nationwide sports talent hunt for children aged 5-15 years
Vibrant Civil Defence network to be created to meet modern challenges
India targets 100 GW nuclear power capacity by 2047
Five new nuclear reactors planned within this decade
New target of 6 crore Lakhpati Didis
More semiconductor plants to strengthen India’s march towards self-reliance

Addressing the nation from the ramparts of the Red Fort on the 80th Independence Day, Prime Minister Shri Narendra Modi announced a series of initiatives and targets covering Artificial Intelligence, education, sports, Civil Defence, semiconductor manufacturing, nuclear energy and women-led development.

Key announcements from the Prime Minister’s address include:

1. AI Skilling for One Crore Youth: The Prime Minister announced that one crore youth would be trained in AI skills over the next one year. Referring to the rapid expansion of Artificial Intelligence, he said the initiative would help equip India’s youth with the capability to lead in the world of AI.

2. Free Online Coaching for Various Examinations: The Prime Minister announced free online coaching for youth preparing for various examinations. Referring to the financial burden of coaching classes on poor and middle-class families, he said Digital Public Infrastructure, available talent and teachers would be brought together to create a complete network for providing free coaching to the country’s youth.

3. Nationwide Sports Talent Hunt for Children Aged 5-15 Years: The Prime Minister announced a talent hunt campaign across villages, cities and schools to identify sporting talent among children between five and 15 years of age. The identified children would be provided specialised training to develop them into players capable of representing the country. Referring to Olympic disciplines in which India currently does not participate or qualify, the Prime Minister said greater emphasis would be placed on building capabilities in such sports.

4. Vibrant Civil Defence Network for Modern Challenges: Highlighting the changing nature of warfare, the Prime Minister announced that a vibrant Civil Defence network would be created in the country. He said that warfare was no longer necessarily confined to borders and could also affect refineries, the banking sector, data centres, factories and other infrastructure. The Prime Minister said that Civil Defence arrangements developed in accordance with the wars of the previous century had become outdated. Citizens would therefore be familiarised with modern systems, and a large voluntary Civil Defence force capable of dealing with modern challenges would be developed.

5. More Semiconductor Plants to Strengthen Self-Reliance: The Prime Minister highlighted the critical role of semiconductor chips in the digital and technological world and said India was moving towards self-reliance in this sector. He said three semiconductor plants had already started and production from these facilities had begun to be exported. The Prime Minister further said that another five-seven or eight semiconductor plants would come up in the coming seven-eight years, and described self-reliance in semiconductors as a pathway towards Viksit Bharat.

6. 100 GW Nuclear Power Capacity by 2047: Highlighting the growing energy requirements of chips, AI and data centres, the Prime Minister underlined the importance of energy security and nuclear power. He said India was moving ahead with a target of 100 GW of nuclear power capacity by 2047 and aimed to start five new nuclear reactors within this decade. The Prime Minister also said that India had achieved an important milestone this year in fast breeder nuclear technology, marking a significant step towards self-reliance in nuclear fuel.

7. Target of Six Crore Lakhpati Didis: Highlighting the contribution of women to nation-building, the Prime Minister said that the earlier target of creating three crore Lakhpati Didis had been surpassed. He said India would now move ahead with the target of six crore Lakhpati Didis. The creation of another three crore Lakhpati Didis, he said, would bring about a major transformation in the rural economy through the strength of women.