पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा की 
प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों के बीच तालमेल की जरूरत पर बल दिया 
नवीनतम तकनीक के उपयोग के साथ-साथ सिंचाई योजना के लिए व्यापक व समग्र दृष्टिकोण के साथ काम करें: अधिकारियों को प्रधानमंत्री की सलाह

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्र सरकार के प्रमुख सिंचाई कार्यक्रम- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय एवं नीति आयोग के अलावा विभिन्‍न संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकता वाली 99 सिंचाई परियोजनाओं में से 21 परियोजनाएं जून 2017 तक पूरी होने की उम्‍मीद है जिनकी कुल सिंचाई क्षमता 5.22 लाख हेक्‍टेयर होगी।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा राज्यों में अतिरिक्त 45 प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की प्रगति अच्छी है और उन्‍हें निर्धारित समय-सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री ने इन आगामी सिंचाई परियोजनाओं में ड्रिप और सूक्ष्म सिंचाई पर अधिक ध्यान देने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया। उन्होंने इन परियोजनाओं के दायरे वाले क्षेत्रों में कुशल फसल पैटर्न और जल के उपयोग के लिए एक बेहतर ढांचा तैयार करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों, कृषि विज्ञान केंद्रों और कृषि विश्वविद्यालयों के बीच तालमेल बिठाने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री ने पीएमकेएसवाई के लिए एक व्यापक एवं समग्र दृष्टि के साथ काम करने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी के लिए अंतरिक्ष अनुप्रयोगों सहित नवीनतम उपलब्ध तकनीक का इस्‍तेमाल करने के लिए भी कहा।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Solar infra helps India meet record 256GW power demand

Media Coverage

Solar infra helps India meet record 256GW power demand
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting the selfless spirit of service
April 27, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam highlighting the selfless spirit of service among its citizens:

“छायामन्यस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमातपे।

फलान्यपि परार्थाय वृक्षाः सत्पुरुषा इव॥"

The Subhashitam conveys, "Trees bear the harsh sunlight themselves, yet they give shade to others. Their fruits are also meant for others. Trees are like selfless and noble people who always provide comfort and help to others.

Shri Modi said that true strength of a nation lies in the selfless spirit of service among its citizens. It inspires people to learn from one another and makes our society more strong, prosperous, and compassionate.

The Prime Minister wrote on X;

“राष्ट्र की असली शक्ति उसके नागरिकों की निःस्वार्थ सेवा भावना में निहित है। इससे लोग एक दूसरे से प्रेरित होते हैं, साथ ही हमारा समाज भी और समृद्ध होता है।

छायामन्यस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमातपे।

फलान्यपि परार्थाय वृक्षाः सत्पुरुषा इव॥"