राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जानकार और बेहद सरल स्वभाव वाले व्यक्ति हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन 'लोक भवन' हो गया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के चुनीदा भाषणों का चौथा संस्करण जारी किया।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के मार्गदर्शन से उन्हें बहुत मदद मिलेगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि जिन लोगों ने भी राष्ट्रपति के साथ कार्य किया है वह भी ऐसा ही अनुभव करते होंगें।

उन्होने श्री मुखर्जी को एक अत्याधिक ज्ञानवान और सरल व्यक्ति बताया । उन्होंने कहा कि जब भी वह राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक मामलों पर विचार विमर्श करते थे हमेशा ही राष्ट्रपति ने उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें रचनात्मक सुझाव दिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री मुखर्जी के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति भवन ‘लोक भवन’ में बदल गया था और इस अवधि में राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक प्रलेखन का काम बड़े पैमाने पर हुआ। उन्होंने इस प्रयास के लिए राष्ट्रपति की टीम की सराहना की।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Water conservation in India: The community as custodian

Media Coverage

Water conservation in India: The community as custodian
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 मार्च 2026
March 21, 2026

Empowering Bharat Holistically: Health, Finance, Heritage & Export Growth Under the Leadership of PM Modi