प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंडित प्रबोध कुमार मिश्रा की पुस्तक "वंदे भारतम्" का विमोचन किया। यह पुस्तक संस्कृत भाषा में राष्ट्रवादी कविताओं का संकलन है, जिन्हें कई अवसरों पर ओडिशा के विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित किया गया है।

पुस्तक विमोचन के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और संसद सदस्य श्री भर्तृहरि मेहताब भी उपस्थित थे।


