इस अस्पताल में योग, आयुर्वेद और एलोपैथी के तीनों क्षेत्रों को मिला दिया गया है, जो एक सराहनीय पहल है: प्रधानमंत्री मोदी 
योग रोग मुक्ति और भोग मुक्ति का एक साधन है: पीएम मोदी 
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र में नवीनता को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है: प्रधानमंत्री 
हमारी राष्ट्रवाद की भावना से हम फादर टॉम और फादर प्रेम को वतन वापस लाने में सफल हुए: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में श्री जोगी स्वामी एसजीवीपी अस्पताल का उद्घाटन किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इस अस्पताल में योग, आयुर्वेद और एलोपैथी, तीनों क्षेत्रों को मिला दिया गया है, जो एक सराहनीय पहल है।"

 

उन्होंने कहा कि योग ‘रोग-मुक्ति’ और ‘भोग-मुक्ति’ का एक साधन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी गरीबों को काफी प्रभावित करती है। स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार और क्षेत्र में नवीनीकरण को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। हम स्वास्थ्य सुविधाओं को किफायती बना रहे हैं ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।

 

उन्होंने आगे कहा, “जब हम दरिद्र नारायण की सेवा की बात करते हैं, तो जोगी जी महाराज कहेंगे, हमें इसके साथ-साथ दर्दी नारायण की सेवा करनी चाहिए। अस्वस्थ लोगों की सेवा करना मानवता की बड़ी सेवा है... मैं तो यह देखकर आश्चर्यचकित रह गया था कि आध्यात्मिकता से जुड़े एक व्यक्ति ने राष्ट्रवादी शक्तियों को सत्ता से दूर करने का फरमान जारी कर दिया। यह राष्ट्र भक्ति है जो सभी बाधाओं से परे है और यह भारत और विश्व के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हर भारतीय की सहायता करने के लिए हमें मार्गदर्शन देता है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह मानवतावादी मूल्यों को ध्यान में रखते हुए ज़रूरतमंद लोगों की सेवा कर रही हैं।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi At SRCC:

Media Coverage

PM Modi At SRCC: "Those Who Pushed India Into 'Fragile 5' Can't Digest 7.8%"
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”