पीएम मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना दक्षिण एशिया के सबसे बड़े लैंज पोर्ट को एक साथ करेंगे समर्पित
भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार के लिए पेट्रापोल-बेनापोल एक महत्वपूर्ण लैंड बॉर्डर
पेट्रापोल आईसीपी सुरक्षा, आव्रजन, सीमा शुल्क जैसे कार्यों के प्रभावी और कुशल निर्वहन के लिए बेहतर सुविधाएं करेगा प्रदान।
पेट्रापोल आईसीपी बॉर्डर पर लोगों, सामान और ट्रांसपोर्ट के आरामदायक आवागमन के लिए सपोर्ट सुविधाएं की जाएंगी प्रदान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के जरिए पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोलकाता से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में भाग लिया।

पेट्रोपोल-बेनापोल भारत-बांग्‍लादेश व्‍यापार के लिए एक महत्‍वपूर्ण सीमा है। भारत-बांग्‍लादेश का 50 प्रतिशत से भी ज्‍यादा व्‍यापार पेट्रोपाल के जरिए होता है। 15000 हजार करोड़ रूपये से ही ज्‍यादा का कारोबार पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट के रास्‍ते होता है, सभी अन्‍य भारतीय बन्‍दरगाहों तथा सीमा शुल्‍क स्‍टेशनों से ज्‍यादा है। प्रत्‍येक वर्ष अनुमानित 15 लाख व्‍यक्ति एवं 15000 ट्रक इस पेट्रोपोल बेनापोल चेक पोस्‍ट से होकर गुजरते हैं।

पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट से सुरक्षा, अप्रवास, सीमा शुल्‍क, संगरोध जैसे कार्यों के प्रभावी एवं दक्षतापूर्ण निर्वहन के लिए यहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध रहेंगी जबकि लोगों, माल एवं परिवहन के सीमा से सुचारू रूप से आना-जाना भी सुविधाजनक हो जाएगा।

पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट अगरतला (भारत) – अखौरा (बांग्‍लादेश) सीमा पर अगरतला एकीकृत चेक पोस्‍ट के बाद भारत बांग्‍लादेश सीमा पर यह दूसरी एकीकृत चेक पोस्‍ट होगी। यह दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा बंदरगाह होगा।

पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट स्‍थापित होने के साथ ही इसकी क्षमता दोगुनी होने की संभावना है और स्‍थानीय व्‍यावसायिक समुदाय को समय एवं लागत में कटौती के चलते भारी फायदा पहुंचेगा। पेट्रोपोल एकीकृत चेक पोस्‍ट के निर्माण से भारत और बांग्‍लादेश के बीच आर्थिक तालमेल एवं सम्‍बद्धता काफी मजबूत हो जाएगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Household savings rise to 21.7% of GDP in FY25: Govt

Media Coverage

Household savings rise to 21.7% of GDP in FY25: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 04 अगस्त 2026
August 04, 2026

From Auto PLI to Ramsar Sites: How India is Winning on Every Front Under PM Modi