प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा, “डॉ मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। जोशी जी ने राजनीति में, संसद में और मंत्री होने के नाते लंबे समय तक देश के लिए अमिट योगदान दिया है। राष्ट्रहितों के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने की बात हो, तो वह अटल रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कई साल तक डॉ जोशी जी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरी तरह अनेक कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान है। मैं डॉ जोशी जी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Enclosures Along Kartavya Path For R-Day Parade Named After Indian Rivers

Media Coverage

Enclosures Along Kartavya Path For R-Day Parade Named After Indian Rivers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति प्रदर्शित करती है: प्रधानमंत्री
January 29, 2026
प्रधानमंत्री ने विजय में ज्ञान और सम्मान का भाव प्रकट करने वाले संस्कृत सुभाषितम को साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। श्री मोदी ने कहा, "हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसमें एक योद्धा के विजय की ओर अग्रसर होते समय ज्ञान और सम्मान पर बल दिया गया है।

"एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।

अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥"

सुभाषितम का तात्पर्य है कि हे वीर योद्धा! आपका क्रोध समझदारी से निर्देशित होना चाहिए। आप हजारों में से एक हीरो हो। अपने लोगों को शासन करना और सम्मान के साथ युद्ध का प्रशिक्षण दो। जब हम विजय की ओर अग्रसर हों तो हम आपके साथ मिलकर जयघोष करना चाहते हैं!

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा। यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है। इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी। देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है।

एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि।

अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥"