प्रधानमंत्री मोदी ने रियाद में टीसीइस ऑल वीमेन आईटी एंड आईटीईइस सेंटर का दौरा किया, ई-गवर्नेंस पर जोर दिया
रियाद में टीसीएस केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया
जब महिलाएं विकास यात्रा का एक हिस्सा होती हैं तो विकास यात्रा को नई गति मिल जाती है: प्रधानमंत्री
आज की प्रतियोगी दुनिया में सर्वोत्तम प्रगति के लिए हमें प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों की हमारी ताकत को एकजुट करने की जरूरत: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रियाद में टाटा परामर्श सेवा के महिलाओं के आईटी और आईटीईएस केंद्र का दौरा किया।

प्रधानमंत्री को सभी संचालनों की जानकारी दी गई और उन्‍होंने वहां सभी महिलाकर्मियों के साथ वार्तालाप किया। प्रधानमंत्री का इस अवसर पर उत्‍साहपूर्ण तरीके से स्‍वागत किया गया और उन्‍हें शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस अवसर पर, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के लिए यह एक बड़ा संदेश है कि वह उन लोगों से मुलाकात कर रहे हैं जो सऊदी अरब के सम्‍मान की दिशा में काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि आज की प्रतिस्‍पर्धा की दुनिया में हमें अधिकतम प्रगति के लिए प्राकृतिक और मानवीय दोनों तरीकों से अपनी शक्ति को एकजुट करना होगा। उन्‍होंने कहा कि जब महिला शक्ति विकास यात्रा का एक अंग बन जाती है तो इससे नई गति का संचार होता है। उन्‍होंने कहा कि इस केंद्र में जिस वातावरण का आज वे अनुभव कर रहे हैं वह विश्‍व के लिए सकारात्‍मक शक्ति का अग्रदूत प्रतीत होता है। उन्‍होंने आईटी के क्षेत्र में विशिष्‍ट प्रतिभा रखने वाली सभी महिलाओं को भारत की यात्रा का निमंत्रण दिया और कहा उनकी यात्रा का भारत में भी बेहद सकारात्‍मक असर होगा।

प्रधानमंत्री ने शासन में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर बल दिया और कहा कि उनके लिए ई-शासन का अर्थ आसान प्रशासन, प्रभावी शासन और आर्थिक शासन है। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें ‘नरेन्‍द्र मोदी ऐप’ देखने के लिए आमंत्रित किया और भारत में महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार भी सांझा किए।

प्रधानमंत्री ने केंद्र के संदेश बोर्ड पर ‘वंदे मातरम, मातृ देवो भव:’ लिखा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Foreign traveller calls India's Vande Bharat sleeper a “Five-Star Hotel on Rails”; and the Internet agrees

Media Coverage

Foreign traveller calls India's Vande Bharat sleeper a “Five-Star Hotel on Rails”; and the Internet agrees
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी
July 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

श्री मोदी ने कहा, "यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।"

श्री मोदी ने X पर पोस्ट किया;

मैंने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी।

यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक निर्णायक क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।