प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्धाटन किया।
भिलाई का ये आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब ‘न्यू इंडिया’ की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत करने का काम करेगा: पीएम मोदी
जल, जमीन और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं: प्रधानमंत्री
उड़ान योजना के तहत हम उन जगहों पर नए हवाईअड्डों का निर्माण कर रहे हैं, जहां पुरानी सरकारें सड़कें तक बनाने से पीछे हट जाती थीं: प्रधानमंत्री मोदी
नया रायपुर अब देश का पहला ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी है, चाहे बिजली हो या पानी या फिर परिवहन सब कुछ एक ही कमांड सेंटर से नियंत्रित किया जाएगा: पीएम मोदी
किसी भी हिंसा या साजिश का जवाब सिर्फ विकास है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ का दौरा किया। उन्होंने नया रायपुर स्मार्ट सिटी में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री को कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-8 का दौरा किया और इस दौरान उन्हें संयंत्र के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए लोग सड़कों पर कतारबद्ध खड़े रहे।

प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा में आधुनिक एवं विस्तारित भिलाई इस्पात संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने आईआईटी भिलाई की आधारशिला रखी। उन्होंने भारतनेट के चरण-2 के शुभारम्भ के अवसर पर एक पट्टिका का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने जगदलपुर और रायपुर के बीच विमानन सेवाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और चेक इत्यादि भी वितरित किए।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास सभी प्रकार की हिंसा का सबसे अच्छा हल है।

उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने राष्ट्र निर्माण में व्यापक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं विस्तारित संयंत्र ‘नए भारत’ की मजबूत नींव के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उन फायदों के बारे में भी बताया जो आज लांच की गई अन्य विकास परियोजनाओं से सुनिश्चित होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीनों में ‘ग्राम स्वराज अभियान’ का व्यापक सकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान (मिशन) को उन 115 आकांक्षी जिलों में काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है जिनमें से 12 जिले छत्तीसगढ़ में हैं। प्रधानमंत्री ने उन फायदों का भी उल्लेख किया जो विभिन्न स्कीमों जैसे कि जन धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, फसल बीमा योजना और सौभाग्य की बदौलत इस राज्य में संभव हुए हैं। 

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जनजातीय आबादी के हितों को ध्यान में रखते हुए वन अधिकार अधिनियम को कड़ाई से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है और देशभर में ‘एकलव्य विद्यालय’ खोले जा रहे हैं।

 

 पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi