Your Excellency, प्रधानमंत्री लापीद,

Your Highness, शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान,

Your Excellency, राष्ट्रपति बायडन,

सबसे पहले प्रधानमंत्री लापीद को प्रधान मंत्री का कार्यभार ग्रहण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।

आज की समिट की मेजबानी करने के लिए भी मैं उन्हें ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ।

यह सही मायने में स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स की मीटिंग है।

हम सभी अच्छे मित्र भी हैं, और हम सभी के दृष्टिकोण में, हमारे interests में भी समानता है।

Excellencies, Your Highness,

आज की इस पहली समिट से ही "आई-टू-यू-टू” ने एक सकारात्मक एजेंडा स्थापित कर लिया है।

हमने कई क्षेत्रों में Joint Projects की पहचान की है, और उनमें आगे बढ़ने का रोडमैप भी बनाया है।

"आई-टू-यू-टू” फ्रेमवर्क के तहत हम जल, ऊर्जा, परिवहन, स्पेस, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में Joint Investment बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं।

यह स्पष्ट है कि "आई-टू-यू-टू” का विजन और एजेंडा प्रोग्रेसिव और प्रैक्टिकल है।

अपने देशों की परस्पर strengths - Capital, Expertise और Markets - को मोबिलाईज करके हम अपने agenda को गति दे सकते हैं, और वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

बढ़ती हुई वैश्विक अनिश्चिताओं के बीच हमारा कॉपरेटिव फ्रेमवर्क व्यावहारिक सहयोग का एक अच्छा मॉडल भी है।

मुझे पूरा विश्वास है कि "आई-टू-यू-टू” से हम वैश्विक स्तर पर Energy Security, Food Security और Economic Growth के लिए महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।

धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”