भारत और मॉरीशस विविध और जीवंत लोकतंत्र हैं, जो हमारे लोगों की समृद्धि के साथ-साथ हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: प्रधानमंत्री मोदी
दोनों परियोजनाओं से मॉरीशस के लोगों को लाभ होगा यह दोनों देशों के साझा इतिहास, धरोहर और सहयोग का नया अध्याय है: पीएम मोदी
हिंद महासागर भारत और मॉरीशस के बीच एक पुल है: प्रधानमंत्री

मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री प्रविन्द जगन्नाथ जी, मॉरीशस के वरिष्ठ मंत्री व गणमान्य व्यक्ति, विशिष्ट अतिथिगण, मित्रों – नमस्कार ! बॉन्जोर !

मैं मॉरीशस के सभी मित्रों को शुभकामनाएं देता हूँ।

हमारे देशों के लिए यह एक विशेष अवसर है। हमारे साझे इतिहास, विरासत और सहयोग का यह एक नया अध्याय है। बहुत समय नहीं बीता है, जब मॉरीशस ने इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स की मेजबानी की थी और इस प्रतिस्पर्धा में गौरव प्राप्त किया था।

दोनों देश दुर्गा पूजा का उत्सव मना रहे हैं और जल्द ही दीपावली भी मनाएंगे। ऐसे समय में मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन और भी आनंद प्रदान करेगा।

मेट्रो, स्वच्छ और कुशल परिवहन सुविधा है तथा इससे समय की बचत भी होती है। यह परियोजना आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन में भी योगदान देगी।

आधुनिक ईएनटी अस्पताल दूसरी परियोजना है जिसका आज उद्घाटन हुआ है। यह अस्पताल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करेगा। अस्पताल का भवन ऊर्जा दक्षता से युक्त है और यह पेपरलैस सुविधाओं का विकल्प प्रदान करेगा।

ये दोनों परियोजनाएं मॉरीशस के लोगों को सुविधाएं प्रदान करेंगी। ये दोनों परियोजनाएं मॉरीशस के विकास के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

इन परियोजनाओँ के लिए हजारों श्रमिकों ने दिन-रात व धूप-बारिश में कठिन मेहनत की है।

पिछली शताब्धियों से अलग आज हम अपने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं।

मैं प्रधानमंत्री श्री प्रविन्द जगन्नाथ के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करता हूँ, जिन्होंने मॉरीशस के लिए आधुनिक ढांचागत संरचना और सेवाओं की परिकल्पना की है। मैं उन्हें और मॉरीशस की सरकार को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ जिनकी वजह से ये परियोजनाएं समय पर पूरी हुई हैं।

मित्रों,

हमें इस बात का गौरव है कि भारत ने जनहित की उक्त तथा अन्य परियोजनाओं के लिए मॉरीशस के साथ सहयोग किया है। पिछले वर्ष एक संयुक्त परियोजना के तहत बच्चों ई-टैबलेट वितरित किये गए थे।

सुप्रीम कोर्ट के नये भवन और एक हजार आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ के सुझावों के अनुरूप भारत एक रिनल यूनिट, मेडिक्लीनिक्स और एरिया हेल्थ सेंटरों के निर्माण में सहयोग दे रहा है।

मित्रों,

भारत और मॉरीशस दोनों ही जीवंत लोकतंत्र के उदाहरण है जो लोगों की समृद्धि और विश्व में शांति के लिए प्रतिबद्ध है।

इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ अब तक के सबसे बड़े प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में और मेरी सरकार के दूसरे कार्यकाल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।

मॉरीशस की स्वतंत्रता के 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारे राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मॉरीशस ने उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि दी तथा उनके साथ जुड़े विशेष संबंधों को याद किया।

मित्रों,

हिंद महासागर भारत और मॉरीशस के मध्य एक पुल का काम करता है। समुद्री अर्थव्यवस्था हमारे लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

समुद्री अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और आपदा जोखिम राहत के सभी आयामों में सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास) का विजन हमें साथ कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

मैं मॉरीशस की सरकार को आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन में संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

महामहिम,

एक महीने के अंदर विश्व विरासत स्थल - अप्रवासी घाट पर अप्रसावी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हमारे बहादुर पूर्वजों के सफल संघर्ष को रेखांकित करेगा।

इस संघर्ष से मॉरीशस को इस सदी में मीठे फल प्राप्त हुए हैं।

हम मॉरीशस के लोगों की शानदार भावना को सलाम करते हैं।

भारत और मॉरीशस की मैत्री अमर रहे।

धन्यवाद, बहुत-बहुत धन्यवाद ।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways Approves Third Jammu–Srinagar Vande Bharat Via Udhampur

Media Coverage

Indian Railways Approves Third Jammu–Srinagar Vande Bharat Via Udhampur
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM interacts with CEOs and Founders of Space Startups
August 21, 2026
CEOs highlight growing interest shown from across the world in adopting and leveraging technologies developed by India’s space industry
CEOs appreciate decision of Opening Space Sector to Private Participation Created saying it created multiple New Opportunities
PM Calls for Wider Applications of Space Technology to Improve Lives of people
PM says India’s Space Sector Can Become a Magnet for Global Talent, Companies and Investment
PM emphasises greater collaboration Between Space Industry and other social development sectors
PM suggests greater collaboration with Atal Tinkering Labs to Nurture Curiosity and Interest Among Young Minds for Space

Prime Minister Shri Narendra Modi interacted with CEOs and Founders of 20 Space Startups at Seva Teerth, earlier today.

CEOs of leading companies in the space sector working in diverse fields ranging from building rockets and reusable semi-cryogenic launch vehicles, avionics, satellites, advanced propulsion system, space and defence intelligence, removing space debris, AI-powered hyperlocal weather and climate intelligence, among others, participated in the interaction. They highlighted the rapid progress being made by India’s private space industry and shared their vision for the sector’s future. They shared that they have put in significant time and effort in building their capabilities and required technologies indigenously in the country, while expressing gratitude for the support received from the Prime Minister. They also highlighted the strong support from the government and collaboration within the industry, noting that their teams are highly motivated and working with determination to achieve ambitious goals in the space sector.

They recalled that opening the space sector to private participation had generated significant enthusiasm and created new opportunities for industry. They also said that several companies have shown interest in adopting and leveraging technologies developed by India’s emerging private space industry.

Prime Minister congratulated the leaders of the space sector for showing courage and taking the lead in a new area. He said that the confidence shown by the sector has strengthened the vision with which the space sector was opened to private participation. He noted that many countries either cannot invest in the space sector or do not wish to invest in it. This gives India a major opportunity to rapidly strengthen its position in the global space sector.

Prime Minister encouraged space companies to explore new applications of their technologies and focus on how these can make people's lives easier.

Prime Minister suggested greater collaboration between space sector companies with companies working in other sectors. Companies working on space debris could work with environmental organisations to scale up their technologies. Space technology companies working with the agriculture sector could collaborate with agricultural universities and departments to help farmers make better informed decisions and maximise their output.

Prime Minister called for creating an ecosystem and an environment where, when the world thinks of space, it looks towards India. He said that India’s space sector can act as a magnet to attract global talent, companies and investment to the country.

He called for closer collaboration with Atal Tinkering Labs. He said this can create curiosity and interest in the space sector among young children from an early age.

The interaction saw participation from CEOs and Founders of 20 startups working in space sector including Skyroot Aerospace, Agnikul Cosmos, Pixxel, Dhruva Space, GalaxEye, PierSight, Bellatrix Aerospace, Digantara, SatSure, Suhora Technologies, Manastu Space, Astrobase, TakeMe2Space, VyomIC, Cosmoserve Space, OrbitAID Aerospace, SkyServe (Hyspace), Serendipity Space, Vassar Labs and mistEO.