नया रायपुर में प्रधानमंत्री

Published By : Admin | February 21, 2016 | 10:50 IST
प्रधानमंत्री ने नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना का शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री मोदी ने नया रायपुर में चाइल्ड हार्ट केयर के लिए श्री सत्य साई संजीवनी केंद्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर का शिलान्यास किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ नवाचार और उद्यमिता विकास नीति जारी की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण होने वाली आवासीय योजना की आधारशिला का शिलान्यास किया। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में आयोजित एक समारोह मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर की आधारशिला का अनावरण किया और छत्तीसगढ की नवाचार और उद्ममिता विकास नीति का विमोचन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना घर बनाने में असमर्थ लोगों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आधारभूत ढांचे का निर्माण न होकर गरीबों के सपने को सच करने का एक माध्यम होगी। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना से आर्थिक गतिविधियों को बढावा मिलेगा। उन्होंने सभी राज्यों के स्थानीय निकायों से योजना के क्रियान्वयन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आव्हान भी किया। उन्होंने इसे वर्ष 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराने की नीति की दिशा में उठाया गया कदम करार दिया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नवाचार और उद्ममिता विकास नीति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की और कहा कि विगत पचास वर्ष में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने वाले देशों को सफलता प्राप्त हुई है और इन देशो में आर्थिक समृद्धि देखी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार की कौशल विकास और मुद्रा योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सत्य साईं बाबा की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने मानव संसाधन विकास केंद्र-श्री सत्य साईं सौभाग्यम का शुभारंभ किया और मानवता की सेवा के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी शिशु स्वास्थ्य देखभाल केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views

Media Coverage

Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि "उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।"

प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य की जयंती के पावन अवसर पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व भर में अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने सद्भावना, अनुशासन और सभी के अस्तित्व की एकात्मकता पर बल दिया। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा।