प्रधानमंत्री ने असम में आईएआरआई का शिलान्यास किया, 21वीं सदी की जरूरतों के साथ-साथ आज कृषि को विकसित करने की जरूरत
किसानों को बदलती तकनीकों का लाभ मिलना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम ने ‘पंचतत्त्व’ - रेलवे, राजमार्ग, हवाईमार्ग, जलमार्ग और आई-वे का उल्लेख किया, पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज असम के गोगामुख में भारतीय कृषि अनुसांधान संस्‍थान (आईएआरआई) की आधारशिला रखी।

एक व‍िशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने असम की राज्‍य सरकार और मुख्‍यमंत्री सरबानंद सोनोवाल को राज्‍य में उनके कामकाज के लिए बधाई दी।

उन्‍होंने कहा आज रखी गई आईएआरआई की अधारशिला में भविष्‍य में पूरे क्षेत्र को सकारात्‍मक तरीके से प्रभावित करने की क्षमता मौजूद है। उन्‍होंने कहा कि कृषि को 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक विकसित करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी में हो रहे बदलाव का फायदा किसानों को जरूर मिलना चाहिए।  

उन्‍होंने क्षेत्र की विशेष जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए आधुनिक कृषि और प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने संबंधी अपनी दृष्टि के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों के कल्‍याण के लिए कई कदम उठाए हैं। इस संदर्भ में उन्‍होंने मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिक्र किया। उन्‍होंने बताया कि देशभर में मिट्टी की जांच के लिए मृदा स्‍वास्‍थ्‍य प्रयोगशालाओं का व्‍यापक नेटवर्क स्‍थापित किया जा रहा है। साथ ही उन्‍होंने किसानों के बीच फसल बीमा योजना की लोकप्रियता के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्‍यवर्द्धन को बल देने के लिए 'संपदा' योजना का भी उल्‍लेख किया। 

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 'पंचतत्‍व' यानी पांच तत्‍वों- रेलवे, राजमार्ग, हवाईमार्ग, जलमार्ग और आई-वेज का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार इस 'पंचतत्‍व' के जरिये पूर्वोत्तर के लोगों के कल्‍याण एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi

Media Coverage

'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 जुलाई 2026
July 15, 2026

Rooted in Tradition, Built for Tomorrow: PM Modi’s Blueprint for a Developed India