प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में विभिन्न विकास परियोजनाएं देश को समर्पित कीं 
झारखंड में विकास परियोजनाओं से राज्य को नई ताकत मिलेगी, गरीब और आदिवासी समुदाय सशक्त बनेंगे: प्रधानमंत्री 
भारत के गरीब सम्मान के साथ जीना चाहते हैं और स्वयं को सिद्ध करने के लिए अवसर चाहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
ईमानदारी का युग भारत में शुरू हो गया है, युवा ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज झारखंड के साहिबगंज में विकास परियोजनाओं को शुरू किया।

उन्‍होंने गंगा नदी पर एक 4-लेन वाले पुल और एक मल्‍टी-मॉडल टर्मिनल के लिए आधारशिला रखी। मल्‍टी-मॉडल टर्मिनल वाराणसी से हल्‍दीया के लिए राष्‍ट्रीय-जलमार्ग 1 के विकास के लिए काफी महत्‍वपूर्ण घटक है।

प्रधानमंत्री ने 311 किलोमीटर लंबे गोविंदपुर-जामतारा-दुमका-साहिबगंज राजमार्ग का उद्घाटन किया और उन्‍होंने साहिबगंज जिला न्‍यायालय परिसर एवं साहिबगंज जिला अस्‍पताल में एक सौर ऊर्जा प्रतिष्‍ठान राष्‍ट्र कोसमर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने पहाड़िया स्‍पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन की सिपाहियों को प्रतीकात्‍मक रूप से नियुक्ति पत्र और स्‍व-सहायता समूहों के महिला उद्यमियों को समार्टफोन भी वितरित किए।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से संथाल परगना क्षेत्र को लाभ मिलेगा और इससे जनजातीय समुदाय कहीं अधिक सशक्‍त हो सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि भारत में गरीब लोग गरिमामयजीवन जीना चाहते हैं और उन्‍हें खुद को साबित करने के लिए अवसर की तलाश होती है। उन्‍होंने कहा कि उनकी क्षमता में उन्‍हें पूर्ण भरोसा है।

प्रधानमत्री ने कहा कि भारत में ईमानदारी का एक नया दौर शुरू हुआ है। उन्‍होंने गरीबों का हक सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयासों के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Water conservation in India: The community as custodian

Media Coverage

Water conservation in India: The community as custodian
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 मार्च 2026
March 21, 2026

Empowering Bharat Holistically: Health, Finance, Heritage & Export Growth Under the Leadership of PM Modi