प्रधानमंत्री मोदी ने धबोई में ‘राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय’ का शिलान्यास किया
हम आदिवासी समुदायों से जुड़े हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाई: पीएम मोदी
सरदार सरोवर बांध से गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: प्रधानमंत्री मोदी
आज हम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं और यह सरदार पटेल की वजह से ही संभव हो पाया है: पीएम मोदी
एकता की प्रतिमा (स्टेचू ऑफ यूनिटी) सरदार पटेल को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि, विश्व भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी: पीएम मोदी
भारत 1965 में भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व को कभी भुला नहीं सकता: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को सरदार सरोवर बांध समर्पित किया। इस अवसर पर केवडिया में बांध पर प्रार्थनाओं और भजनों का जाप किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक पट्टिका का अनावरण किया।  

बाद में, प्रधानमंत्री ने साधु बेट में सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संरचना, एकता की प्रतिमा के निर्माण स्थल का दौरा किया, जो कि सरदार सरोवर बांध से थोड़ी दूरी पर था। उन्होंने निर्माण क्षेत्र पर काम की प्रगति का अवलोकन किया।

दभोई में एक बड़ी सार्वजनिक सभा में, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय के आधारशिला को रखने के लिए एक पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर को नर्मदा महोत्सव के समापन समारोह के रूप में भी चिन्हित किया गया, जो कि गुजरात के विभिन्न जिलों में नर्मदा नदी के बारे में जागरूकता फैलाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस विशाल जनसभा से लोगों के मन में मां नर्मदा के लिए सम्मान का पता चलता है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि वे उन सभी लोगों का नमन करते हैं जो देश के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने प्रोत्साहित किया कि हमें 2022 तक नया भारत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने बांध पर सरदार पटेल के दृष्टिकोण को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और डॉ बाबासाहेब अंबेडकर दोनों ने सिंचाई और जलमार्ग पर बहुत जोर दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों की कमी विकास के मार्ग में एक बड़ी बाधा रही है। उन्होंने अतीत में अपने सीमावर्ती इलाकों के दौरे को याद किया, जब बीएसएफ के जवानों के पास पर्याप्त पानी नहीं था। उन्होंने कहा कि हम जवानों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नर्मदा के जल को ले गए।

 

 उन्होंने कहा कि सरदार सरोवर बांध के निर्माण में गुजरात के संतों और ऋषियों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी का पानी लोगों की मदद करेगा और जीवन को बदलेगा। 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पश्चिमी भाग में पानी की कमी है और पूर्वी भाग में बिजली और गैस की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कमियों पर काबू पाने के लिए काम कर रही है जिससे भारत विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि एकता की प्रतिमा सरदार पटेल के लिए उचित श्रद्धांजलि होगी और यह सभी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने आदिवासी समुदायों के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy

Media Coverage

The Bishkek Balancing Act: How India’s dual engagements define its strategic autonomy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam, highlighting the qualities of a truly wise person
September 01, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the qualities of a truly wise person.

The Prime Minister wrote on X;

"यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे।

कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥"

A truly wise person is one whose plans and actions remain hidden from others until they are completed. Such a disciplined, discerning and thoughtful person is rightly regarded as truly wise.