अटल जी कहते थे, कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा, यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है, सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में, समग्रता में नहीं सोचेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
हम अपना दायित्व निभाएं, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, यही सुशासन दिवस पर हमारा संकल्प होना चाहिए, यही जनता की अपेक्षा है, यही अटल जी की भी भावना थी: पीएम मोदी
हमारी सरकार के लिए सुशासन का अर्थ है - सुनवाई, सबकी हो, सुविधा, हर नागरिक तक पहुंचे, सुअवसर, हर भारतीय को मिले, सुरक्षा, हर देशवासी अनुभव करे और सुलभता, सरकार के हर तंत्र की सुनिश्चित हो: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्‍यमंत्री तथा कई अन्‍य गणमान्‍य लोग उपस्थित थे। 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह एक संयोग है कि उत्‍तर प्रदेश सरकार का कामकाज जिस भवन से होता है वहीं सुशासन दिवस के अवसर पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। अटल जी की यह विशाल प्रतिमा लोकभव में काम करने वाले लोगों को सुशासन और जनसेवा की प्रेरणा देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लखनऊ में अटल जी को समर्पित स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित संस्थान की आधारशिला रखना उनके लिए सौभाग्य की बात है क्योंकि लखनऊ वर्षों से अटल जी की संसदीय सीट रहा है। प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता है, इसे समग्रता में देखना होगा। वही सरकार के लिए सच है, वही सुशासन के लिए सच है। उन्होंने कहा कि जब तक हम समग्रता में समस्याओं के बारे में नहीं सोचते हैं, तब तक सुशासन भी संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए राज्‍य सरकार द्वारा शुरू किया गया अभियान, उत्‍तर प्रदेश के लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के लिए सुशासन का मतलब है- सभी सरकारी तंत्र में हर किसी की बात सुनना, हर नागरिक तक पहुंच होना, हर भारतीय को अवसर मिलना और हर नागरिक के लिए सु‍रक्षा और सुगमता सुनिश्चित किया जाना। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के वर्षों में, हमने अधिकारों पर सबसे ज्यादा जोर दिया है और उत्तर प्रदेश के लोगों से अनुरोध किया है कि हमें अपने कर्तव्यों, अपने दायित्वों पर भी उतना ही जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही दायित्‍वों को भी याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा, सुलभ शिक्षा हमारा अधिकार है, लेकिन शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा, शिक्षकों के लिए सम्मान भी हमारा दायित्व है। उन्होंने अंत में कहा, ‘हमें अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहिए, यह सुशासन दिवस पर हमारा संकल्प होना चाहिए, यह लोगों की अपेक्षा है, यही अटल जी की भावना भी थी’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets

Media Coverage

Export diversification push adds $202 million in FY26 as India expands into 1,821 new global markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् के जरिए ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दिया
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इसका अर्थ है कि धरती माता समस्त मानवता को एक परिवार मानती है। श्री मोदी ने कहा कि धरती मां के लिए यह संपूर्ण विश्व एक घर के समान है, जहां प्रत्येक संस्कृति का अपना महत्व और सम्मान है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

"धरती माता पूरी मानवता को एक परिवार मानती हैं। उनके लिए यह पूरा संसार एक घर की तरह है, जहां हर संस्कृति का अपना महत्त्व और सम्मान है।

जनं बिभ्रती बहुधा विवाचसं नानाधर्माणं पृथिवी यथौकसम्।

सहस्रं धारा द्रविणस्य मे दुहां ध्रुवेव धेनुरनपस्फुरन्ती ॥"

धरती माता विभिन्न भाषाएं बोलने वाले और विभिन्न धर्मों और परंपराओं का पालन करने वाले लोगों को एक ही परिवार के सदस्य के रूप में अपनाती है। ईश्वर करे कि यह धरती मां हमारे लिए समृद्धि की हजारों धाराएं प्रवाहित करती रहे, ठीक उसी प्रकार जैसे एक शांत और स्‍नेहमयी गौ माता दूध प्रदान करती है।