प्रधानमंत्री मोदी ने महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का शुभारंभ किया
पीएम मोदी ने PM-KISAN योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक किसानों को 2000 रूपए की पहली किश्त डिजिटली हस्तांतरित की
प्रधानमंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि सिर्फ चुनावों से पहले ही विपक्ष को किसानों की याद आती है

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (पीएम-किसान) योजना का शुभारंभ किया। आज के इस शुभारंभ के साथ, चयनित लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में सीधे तौर पर 2000 रूपये की पहली किस्‍त जमा कराई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के शुभारंभ के लिए किसानों को बधाई दी। श्री मोदी ने दूध उत्‍पादन और मछली पालन के काम में लगे किसान परिवारों को भी बधाई दी, क्‍योंकि अब किसान क्रेडिट कार्ड तक उनकी पहुंच है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे इतिहास में यह दिन अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि देश की आजादी के बाद किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना आज शुरू हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को समर्थ और सशक्‍त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में उन्‍हें सक्षम बनाने के उद्देश्‍य से किसानों को सभी आवश्‍यक संसाधन उपलब्‍ध कराने के लिए सरकार कार्यरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-किसान योजना से लगभग 12 करोड़ किसान को लाभ मिलने की संभावना है। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के माध्‍यम से प्रत्‍येक वर्ष किसानों के बैंक खातों में 75,000 करोड़ रूपये जमा कराए जाएंगे। उन्‍होंने राज्‍य सरकारों से आग्रह करते हुए कहा कि वे जल्‍द से जल्‍द लाभार्थी किसानों की सूची केंद्र सरकार के पास भेज दें, जिससे किसानों को समय से इस योजना का लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा समय-समय पर ऋण माफी की घोषणा से किसानों को दीर्घकालिक अथवा व्‍यापक तौर पर राहत नहीं मिलती थी। अब पीएम-किसान योजना उन्‍हें राहत प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में व्‍यापक तौर पर निवेश का एक प्रतीक भी बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम-किसान प्रत्‍यक्ष अंतरण पर निर्भर है, इसलिए पूरी धनराशि लाभार्थियों तक पहुंचेगी।

उन्‍होंने कहा कि सरकार काफी समय से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगभग 1,00,000 करोड़ रूपये भी निवेश कर रही है, जिससे देश के अनेक हिस्‍सों में किसानों को अत्‍याधिक और टिकाऊ मदद मिलेगी। उन्‍होंने 17 करोड़ मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्डों, यूरिया के नीम-लेपन, लागत मूल्‍य से अधिक 50 प्रतिशत की दर से 22 फसलों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य, पीएम फसल बीमा योजना और ई-नाम प्‍लेटफार्म के बारे में भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान अब किसान क्रेडिट कार्डों के माध्‍यम से अधिकतम 1.60 लाख रूपये तक ऋण प्राप्‍त कर सकते हैं। उन्‍होंने किसानों के लाभ के लिए अन्‍य कल्‍याण योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के पूरे क्षेत्र में तेजी से सुधार किया जा रहा है। उद्योग, संपर्कता और स्‍वास्‍थ्‍य आदि सभी क्षेत्रों में यह बदलाव दिखाई पड़ रहा है।

 

 

 उन्‍होंने यह भी बताया कि आज गोरखपुर और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के विकास के लिए लगभग 10,000 करोड़ रूपये की लागत वाली अनेक परियोजनाओं का या तो उद्घाटन किया गया है अथवा उनकी आधारशिला रखी गई है। उन्‍होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जीवन स्‍तर में सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्‍ज्‍वला योजना, आयुष्‍मान भारत आदि जैसी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास की भावना के प्रतीक हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model

Media Coverage

IndiaAI Mission-backed startup Avataar launches indigenous video AI model
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने युवा-नेतृत्व वाले विकास और भारत के मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया
June 13, 2026
प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार किया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण विकसित हुआ है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत विश्व के अग्रणी स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इन सफलताओं की कई कहानियां छोटे शहरों और गांवों से हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र और विश्व के भविष्य को आकार देंगे। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

"राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा किया है।"

स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा प्रक्रियागत तंत्र उभरा है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है।

आज भारत दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप गंतव्यों में से एक है और इन सफलता की कहानियों में से कई हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।

#युवाशक्तिके12साल

“भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे राष्ट्र और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।”

हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है। अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है।

इसके साथ ही, एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

#युवाशक्तिके12साल