देश बड़े संकल्पों और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से ही आगे बढ़ता है, इच्छा शक्ति चाहिए कि जो ठान लिया, वो ठान लिया: प्रधानमंत्री मोदी
एक राष्ट्र के के तौर पर हमारे सामूहिक प्रयास हमें 5 वर्ष में 5 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक पड़ाव तक जरूर पहुंचाएंगे: पीएम मोदी
विकासशील देश से विकसित देश बनने के लिए भारत अब और लंबा इंतजार नहीं करेगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब गरीबी पर गौरव करने का समय गया। 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को अकेले सरकार नहीं प्राप्त कर सकेगी। जनभागीदारी से ही देश इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट जारी किया है। बजट के बाद सभी को हमारी मंशा स्पष्ट हो गई होगी। हमारा देश तो पहले भी चला और आगे भी बढा, लेकिन अब न्यू इंडिया दौड़ने को बेताब है। इसी को लेकर हमारी तैयारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य रखे जाने से कुछ लोग भारत और भारतीयों की क्षमता पर शक कर रहे हैं। उन्हें इस देश के नागरिकों की क्षमता का अंदाजा नहीं है। जब देश पर अनाज का संकट आया तो पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। नतीजा हुआ कि इस देश के किसानों ने अनाज के भंडार भर दिए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जितने भी विकसित देश हैं, उनमें ज्यादातर के इतिहास को देखें, तो एक समय में वहां भी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा नहीं होती थी लेकिन इन देशों के इतिहास में, एक दौर ऐसा आया, जब कुछ ही समय में प्रति व्यक्ति आय ने जबरदस्त छलांग लगाई। यही वो समय था, जब वो देश विकासशील से विकसित यानि डेवेलपिंग से डेवलप्ड की श्रेणी में आ गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश बड़े संकल्पों और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से ही आगे बढ़ता है। इच्छा शक्ति चाहिए कि जो ठान लिया, वो ठान लिया। फिर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए। विकासशील देश से विकसित देश बनने के लिए भारत अब और लंबा इंतजार नहीं करेगा।

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि एक राष्ट्र के के तौर पर हमारे सामूहिक प्रयास हमें 5 वर्ष मंह 5 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक पड़ाव तक जरूर पहुंचाएंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"