प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया
दुनिया भर के भारतवंशी काशी आएंगे तो वे काशी की कौन सी छवि लेकर जाएंगे इस पर हम अभी से सोचे और काम करें: पीएम मोदी
एक नागरिक होने के नाते यह हम सभी का अधिकार भी है और कर्तव्य भी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारा नाम मतदाता सूची में हो, हमारा ही नहीं हमारे आसपास के लोगों का नाम भी मतदाता सूची में हो, ऐसी जागरूकता आवश्यक है: प्रधानमंत्री
यह सुनिश्चित करना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले: प्रधानमंत्री मोदी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर जोर दिया और कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे अधिक मदद मिलती है। प्रधानमंत्री ने इसके साथ-साथ कहा कि स्वास्थ्य देखभाल भी सस्ती होनी चाहिए।

मतदाता पंजीकरण पर एक कार्यकर्ता के प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन लोगों के लिए जो सेना, नौसेना, वायु सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी इत्यादि में कार्यरत हैं, उनके लिए चुनाव आयोग ने सर्विस वोटर रजिस्ट्रेशन का प्रावधान किया है। इसका उपयोग उनके परिवार वाले भी कर सकते हैं। यह बहुत ही सरल है।

पीएम मोदी ने कहा, “एक नागरिक होने के नाते यह हम सभी का अधिकार भी है और कर्तव्य भी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारा नाम मतदाता सूची में हो। हमारा ही नहीं हमारे आसपास के लोगों का नाम भी मतदाता सूची में हो, ऐसी जागरूकता आवश्यक है।”

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।

21 से 23 जनवरी के बीच वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के बारे में बोलते हुए उन्होंने काशीवासियों से आग्रह करते हुए कहा, “दुनिया भर के भारतवंशी काशी आएंगे तो वे काशी की कौन सी छवि लेकर जाएंगे इस पर हम अभी से सोचे और काम करें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए।” उन्होंने काशीवासियों से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan

Media Coverage

India accelerates ‘semiconductor drive’ with Rs 1.64 lakh crore investment plan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari