अब देश में एक भी ऐसा परिवार ना रहे जिसके घर पर LPG कनेक्शन ना पहुंचा हो: प्रधानमंत्री मोदी
महिला उद्यमशीलता के क्षेत्र में आ रहे इस बदलाव को हमें और तेज करना है, और मजबूत करना है, इसके लिए सरकार के स्तर पर जो भी कदम उठाने होंगे वो जरूर उठाए जाएंगे: पीएम मोदी
देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाना, 8 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देना, ऐसे अनेक काम समय से पहले पूरे हो चुके हैं, अब बहुत जल्द पूरा देश खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की तरफ बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद में महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ संवाद किया और उज्ज्वला योजना का 8 करोड़वां गैस कनेक्शन वितरित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब देश में एक भी ऐसा परिवार ना रहे जिसके घर पर LPG कनेक्शन ना पहुंचा हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमशीलता के क्षेत्र में आ रहे इस बदलाव को हमें और तेज करना है, और मजबूत करना है। इसके लिए सरकार के स्तर पर जो भी कदम उठाने होंगे वो जरूर उठाए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total

Media Coverage

Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
August 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने महात्मा अय्यंकाली को सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत के रूप में याद किया, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक रूप से वंचित लोगों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने, कृषि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और निर्धनों की सेवा करने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं!

उन्हें सामाजिक न्याय के एक महान अग्रदूत के रूप में याद किया जाता है। सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिए शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने, कृषि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और निर्धनों की सेवा करने के उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन सामाजिक सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले सभी लोगों को शक्ति प्रदान करता है।