अप्रवासी भारतीयों ने हमेशा भारत को गौरवांवित करने का अवसर दिया है, उनके प्रयासों से सभी जगह भारतीय पासपोर्ट के प्रति सम्मान सुनिश्चित हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
भारत दर्शन के लिए हर साल भारत आने के लिए कम से कम 5 विदेशी परिवारों को प्रेरित करें: अप्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी
अब विश्व में भारत को चकमते सितारे के रूप में देखा जाता है: प्रधानमंत्री
आज भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा ईमानदार, पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ जुड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो काँफ्रेसिंग के माध्यम से सौराष्ट्र पटेल सांस्कृतिक समाज के 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। सौराष्ट्र पटेल सांस्कृतिक समाज का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इस वर्ष अमेरीका के कैलीफोर्निया में हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों विशेषकर सौराष्ट्र पटेल समुदाय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने हमेशा भारत को गौरवशाली बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के प्रयास से सभी जगह भारतीय पासपोर्ट के प्रति सम्मान सुनिश्चित हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत जैसी सरकार की विभिन्न योजनाओं से देश में पर्यटन को प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय से कम से कम पांच विदेशी परिवारों को प्रतिवर्ष भारत दर्शन के लिए प्रेरित करने की अपील की। इससे एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के उद्देश्य को पूरा करने का नया मार्ग प्रशस्त हो सकता है और भारत के पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि किस तरह प्रवासी भारतीय महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को सफल बनाने में योगदान कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर नर्मदा नदी पर विशाल प्रतिमा बनाई जा रही है और इसका कार्य 31 अक्टूबर, 2018 को पूरा हो जाएगा। यह एकता प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब विश्व में भारत को चकमते सितारे के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था तथा ईमानदार, पारदर्शी शासन व्यवस्था के साथ जुड़ा है। जीएसटी जैसे कार्यक्रम तथा भ्रष्टाचार के मामले में कठोर कार्रवाई से लोगों को ईमानदारी से व्यवसाय करने में मदद मिली है। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों का परिणाम यह हुआ है कि पिछले 4 वर्षों में कारोबारी सहजता की रैंकिंग में भारत ने 42 स्थानों की छलांग लगाई है।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय समुदाय से नया भारत बनाने के सपने की दिशा में काम करने की अपील की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress

Media Coverage

Govt directs faster processing of city gas projects, hikes commercial LPG allocation to ease supply stress
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, मां कात्यायनी का आशीर्वाद लिया और भक्ति पाठ साझा किया
March 24, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माँ कात्यायनी का आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि माँ जगदम्बे की आराधना मन को असीम ऊर्जा और आंतरिक शक्ति से भर देती है, जबकि उनकी दिव्य आभा हृदय को उच्च चेतना से आलोकित करती है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी की कृपा से उनके सभी भक्तों को अपार शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त हो।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया-

“चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥”

प्रधानमंत्री ने देवी की स्तुति में एक पाठ भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“मां कात्यायनी को वंदन! दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी मां की कृपा से उनके सभी भक्तों में अपार शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥”

“मां जगदम्बे की उपासना से मन अनंत ऊर्जा और आत्मबल से भर जाता है। देवी मां का अलौकिक ओज हृदय को दिव्य चेतना से आलोकित कर देता है।