पीएम स्वनिधि योजना से आज रेहड़ी-पटरी-ठेले वाले साथी फिर से आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
स्‍वनिधि योजना में तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग सुनिश्चित किया गया। कोई कागज नहीं, गारंटर नहीं, दलाल नहीं : पीएम मोदी
बैंक आज जिस तरह आपके पास खुद चलकर आ रहे हैं, ये सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों का परिणाम है: प्रधानमंत्री
गरीबों का समग्र विकास, उनके जीवन को लेकर एक समग्र प्रयास, आज यह देश का संकल्प है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के ‘पीएम स्‍वनिधि योजना’ के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना से आज रेहड़ी-पटरी-ठेले वाले साथी फिर से आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 जून को पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया गया था और 2 जुलाई को ऑनलाइन पोर्टल पर इसके लिए आवेदन शुरू हो गए थे। योजनाओं पर इतनी गति देश पहली बार देख रहा है। पीएम ने कहा कि गरीबों का समग्र विकास, उनके जीवन को लेकर एक समग्र प्रयास, आज यह देश का संकल्प है।

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's IT industry to hit $315 billion in FY26 as AI revenues reach $10-12 billion: Nasscom

Media Coverage

India's IT industry to hit $315 billion in FY26 as AI revenues reach $10-12 billion: Nasscom
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 25, 2026

प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जमीनी जुड़ाव और वंचित वर्गों को आवाज़ देने के लिए किए गए अथक प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु आर. नल्लाकन्नू समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित थे और उनकी सादगी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा-

"थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों तथा किसानों की आवाज बनने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"