पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में किया दर्शन, मंदिर परिसर के पास इकट्ठे हुए लोगों से मिले
पीएम मोदी ने किया पतंजलि अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन, साथ ही विश्व हर्बल एनसाइक्लोपीडिया का पहला खंड भी जारी किया
योग गुरु बाबा रामदेव ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की, उन्हें 'राष्ट्र-ऋषि' की उपाधि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के गौरव और विश्व नायक हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया: बाबा रामदेव
योग को लेकर विश्व भर के लोगो में जिज्ञासा बढ़ रही है: प्रधानमंत्री मोदी
सरकार की नई स्वास्थ्य नीति स्वास्थ्य और कल्याण के विभिन्न पहलुओं को पूरा करती है: पीएम मोदी
स्वच्छता आरोग्य एवं प्रिवेंटिव हेल्थ केयर का सबसे महत्तवपूर्ण पहलु है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तराखंड का दौरा किया। उन्‍होंने केदारनाथ मंदिर में प्रार्थना की और वहां बड़ी तादाद में एकत्रित हुए लोगों को बधाई दी।

बाद में प्रधानमंत्री ने हरिद्वार जिले में पतंजलि अनुसंधान संस्‍थान का उद्घाटन किया। वह स्‍वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण के साथ संस्‍थान में ड्रग डिस्‍कवरी एंड रिसर्च लैबोरेटरी को भी देखने गए।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्त किया कि उस विरासत को नजरअंदाज अथवा भूल नहीं सकते जिसके लिए हम ऐतिहासिक तौर पर गर्व करते रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की नवोन्‍मेषी भावना को जरूर जीवित रखा जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर हरसंभव अधिक से अधिक लोगों को साथ लाने का आह्वान किया। उन्‍होंने नई स्‍वास्‍थ्‍य नीति का उल्‍लेख किया जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य एवं कल्‍याण के विभिन्‍न पहलुओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साफ-सफाई अथवा स्‍वच्‍छता निवारक स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के सबसे महत्‍वपूर्ण पहलुओं में से एक है।

प्रधानमंत्री ने वर्ल्‍ड हर्बल एनसाइक्‍लोपीडिया के पहले खंड का भी विमोचन किया।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s continuing tradition of celebrating its teachers

Media Coverage

India’s continuing tradition of celebrating its teachers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 5 सितंबर 2026
September 05, 2026

The New Indian Equation: Policy + People = Tangible Progress Under PM Modi