डॉ कलाम हमेशा रामेश्वरम की सादगी, गहराई और शांति को दर्शाते रहे: पीएम मोदी 
बंदरगाहों और रसद क्षेत्र में परिवर्तन, भारत के विकास के लिए बेहद मददगार हो सकते हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
डॉ अब्दुल कलाम ने भारत के युवाओं को प्रेरित किया है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रामेश्वरम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया और कलाम स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधान मंत्री ने डॉ. कलाम के परिवार के सदस्यों के साथ एक संक्षिप्‍त मुलाकात भी की।

 प्रधानमंत्री ने कलाम संदेश वाहिनी नामक एक प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस देश के विभिन्न राज्यों में यात्रा करते हुए पूर्व राष्ट्रपति की जयंति यानि 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।

एक विशाल सार्वजनिक बैठक में,  प्रधानमंत्री ने ब्लू क्रांति योजना के तहत चुने गये लाँग लाइन ट्रॉलरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

 उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रामेश्वरम से अयोध्या के बीच एक नई एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी - श्रद्धा सेतु का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रीन रामेश्वरम परियोजना के सारांश जारी किए और राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर मुकुंदायरार चतिरम और अरिचलमुनई के बीच 9.5 किमी लिंक रोड राष्ट्र को समर्पित करते हुए एक पट्टिका का अनावरण किया।

 सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि रामेश्वरम पूरे देश के लिए आध्यात्मिकता का प्रतीक रहा है  और अब इसे डॉ कलाम के साथ करीबी रूप से जुड़े स्थान के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम रामेश्वरम की सादगी, गहराई और शांति का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

 

 प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम का यह स्मारक विशेष रूप से उनके जीवन और समयकाल का दर्शाता है।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक ऐसी नेता हैं जिन्‍हें हम सभी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब देखकर वह बहुत खुश होंगी और अपनी शुभकामनाएं देंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंदरगाहों और रसद के क्षेत्र में परिवर्तन, भारत के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि जहां तक स्वच्छ भारत मिशन का संबंध है,  इसे लेकर राज्‍यों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डा. कलाम ने भारत के युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा प्रगति की ऊंचाइयों को प्राप्‍त करके रोजगार प्रदाता बनना चाहते हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending

Media Coverage

Centre releases Rs 1.09 lakh crore tax devolution; Uttar Pradesh gets biggest share to accelerate development spending
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”