आमतौर पर बड़ी बिजनेस समिट के साथ इस प्रकार के आयोजन हम विदेश में ही देखते थे, अब वाइब्रेंट गुजरात के साथ ही अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत, एक सराहनीय पहल है: प्रधानमंत्री मोदी
देश में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है, बीते 4 वर्ष में सैकड़ों नियमों को आसान बनाया गया है, पुराने कानूनों को समाप्त किया गया है: पीएम मोदी
सरकार का प्रयास है कि छोटे उद्यमियों के लिए प्रक्रियाओं को आसान किया जाए, हम उस व्यवस्था की तरफ बढ़ रहे हैं जब जीएसटी और जो दूसरे रिटर्न हैं, उन्हीं के आधार पर बैंक छोटे उद्यमियों को ऋण की सुविधा दें: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल-2019 का उद्घाटन किया। इस फेस्टिवल में गुजरातभर के सड़क विक्रेताओं से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक तथा कारीगरों से लेकर होटल-रेस्ट्रोरेंट से जुड़े कारोबारियों तक सभी अपने उत्पादों को प्रदर्शित और प्रचारित करने के लिए एकत्र हुए हैं। यह फेस्टिवल इसलिए भी विशिष्ट है, क्योंकि इसका आयोजन वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ ही किया जा रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘आमतौर पर हम विदेशों में ही इस तरह के विशाल कारोबारी शिखर सम्‍मेलनों का आयोजन होते देखते हैं। अब वाइब्रेंट गुजरात साथ ही साथ अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का आरंभ एक सराहनीय पहल है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सरकार देश में कारोबार के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले 4 बरसों में, पुराने कानून खत्‍म किए गए हैं और सैंकड़ों नियमों को आसान बनाया गया है। इन्‍हीं प्रयासों की बदौलत हम कारोबार करने की सुगमता की दिशा में अपनी रैंकिंग 142 से 77 करने में सफल हो सके हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम छोटे कारोबारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं, जहां बैंक छोटे उद्यमियों को जीएसटी और अन्य रिटर्न्स के आधार पर ऋण दे सकेंगे। हम एक करोड़ रुपये तक के ऋण 59 मिनट में मंजूर कर रहे हैं।’

 

 

इससे पहले आज प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर एक्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 18-20 जनवरी को गांधीनगर में आयोजित होने जा रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट के 9वें संस्करण का आधार तैयार हो गया। इस समिट में राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक व्यापार से जुड़ी प्रमुख हस्तियां तथा विचारक भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कल समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi