प्रधानमंत्री ने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया; राज्य के लिए 80,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की
प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में 450 मेगावाट की बगलिहार जल विद्युत परियोजना के द्वितीय चरण का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने उधमपुर-रामबन के 4 लेन और राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के रामबन-बनिहाल खंड की आधारशिला रखी
भारत कश्मीरियत के बिना अधूरा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य के लिए 80 हजार करोड़ रूपए की लागत के विकास पैकेज की घोषणा की। श्रीनगर के शेर- ए-कश्‍मीर स्‍टेडियम में अपने संबोधन के दौरान श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के संदेश कश्‍मीरियत, जम्‍हूरियत, इंसानियत को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने भारत की सूफी परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि भारत कश्‍मीरियत के बिना अधूरा है।

उन्‍होंने जम्‍हूरियत (लोकतंत्र) में विश्‍वास बनाए रखने के लिए राज्‍य के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि जम्‍मू और कश्‍मीर की उन्‍नति इंसानियत से ही होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए काम करती है और इसलिए यह जरूरी है कि विकास देश के सभी भागों तक पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के लिए वे दिन एक बार फिर वापस आने चाहिए जब देशभर से लोग इस राज्‍य की यात्रा के लिए पैसे बचाया करते थे। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन के अलावा पश्‍मीना तथा केसर आदि क्षेत्रों पर भी ध्‍यान दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 450 मेगावॉट बगलिहार जल विद्युत परियोजना चरण-2 का उद्घाटन किया। चन्‍द्र कोटे, रामबन में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन तथा रामबन- बनिहाल के चार मार्गीकरण परियोजना की नींव रखी।

उन्‍होंने नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार की पहल के विषय में बताया और इस संबंध में 175 गीगावॉट के महत्‍वकांक्षी लक्ष्‍य की बात की। उन्‍होंने कहा कि यह जलवायु परिवर्तन के वैश्विक मुद्दे से निपटने का सबसे अच्‍छा तरीका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने श्रीनगर में जम्‍मू कश्‍मीर के लिए 80 हजार करोड़ रूपए के जिस पैकेज की घोषणा की है, इससे राज्‍य को नई ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19

Media Coverage

New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सम्मान और सराहना के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकृति व्यक्ति को मूल्यवान, गौरवान्वित और संतुष्ट महसूस कराती है। उन्होंने उल्लेख किया कि ऐसी पहचान न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि व्यक्ति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-

“त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌ ।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”

यह सुभाषित संदेश देता है कि जब हमें किसी व्यक्ति द्वारा सम्मान के साथ स्वीकार किया जाता है, तो हम अत्यंत गर्व और सौभाग्य का अनुभव करते हैं। यह पूर्णतः सत्य है कि महान व्यक्तियों द्वारा दिया गया सम्मान किसी व्यक्ति के भीतर उसके स्वयं के गुणों के प्रति आत्मविश्वास को गहराई से जगाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकार्यता व्यक्ति को गर्व और संतोष का अनुभव कराती है। इससे जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं एक नई ऊर्जा और उत्साह का भी संचार होता है।

त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”