प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मीडिया को एक संक्षिप्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अत्यंत गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। मैं उनके स्वागत करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूँ।”






