पीएम मोदी नें शिमला मे किया 'उड़ान' हवाई सेवा का उद्घाटन
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया
मध्यम वर्गीय लोगों का जीवन बदल रहा है, उनकी आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, सही अवसर मिलने पर वह भी ऊँची उड़ान भर सकते हैं: पीएम मोदी
भारत के विमानन क्षेत्र में अवसरों की भरमार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिक उड्डयन के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना 'उड़ान' की शिमला हवाईअड्डे से शुरुआत की है। इस योजना के तहत,  आज से शिमला, नांदेड़ और कडप्पा हवाईअड्डे से उड़ानें शुरू हो गईं हैं।

 

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के अवसर पर एक ई-पट्टिका का भी अनावरण किया।

प्रधानमंत्री ने शिमला हवाईअड्डे पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान नांदेड़ एवं कडप्पा भी वीडियो लिंक के जरिए जुड़े हुए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन परिवर्तित हो रहा है। उनकी आकांक्षाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सही अवसर मिलने पर वे चमत्कार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र संभावनाओं से भरा हुआ है। उड़ान - उड़े देश का आम नागरिक - योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र को कभी कुछ चुनिंदा लोगों की जागीर समझा जाता था, लेकिन अब यह बदल गया है। उन्होंने कहा कि नई नागरिक उड्डयन नीति भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के शहर अब विकास का इंजन बन रहे हैं और इनके बीच हवाई संपर्क का बढ़ाना लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए मददगार साबित होगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London

Media Coverage

Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मई 2026
May 14, 2026

Kisan Kalyan to Viksit Bharat: PM Modi Delivers Jobs, Markets & Dignity Across Rural and Industrial India